फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work in 27 wards will be done at a cost of Rs 25 lakh each, estimates will be ready in three days

Fatehabad News: 27 वार्डों में 25-25 लाख से होंगे काम, तीन दिन में तैयार होंगे एस्टीमेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Work in 27 wards will be done at a cost of Rs 25 lakh each, estimates will be ready in three days
फतेहाबाद के वार्डों में एस्टीमेट को लेकर निरीक्षण करते हुए नगर परिषद अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद 27 वार्डों में 25-25 लाख से जल्द विकास कार्य करवाने जा रहा है। पार्षदों से वार्ड में करवाए जाने वाले कार्यों को लेकर 21 अक्तूबर 2022 को हुई हाउस की बैठक में प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव आने के बाद अब अधिकारियों ने एस्टीमेट बनाने शुरू कर दिए हैं। नगर परिषद के एमई और जेई को तीन दिन में वार्डों में जाकर निरीक्षण करके एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन में एस्टीमेट तैयार होने के बाद प्रत्येक वार्ड में 25-25 लाख के कामों के टेंडर लगाए जाएंगे। नगर परिषद में शामिल हुई नई कॉलोनियों में भी इतनी ही राशि से काम होंगे, हालांकि यहां पर नई सड़क निर्माण नहीं होगा। पार्षद रिचार्ज बोर लगवा सकेंगे और मरम्मत कार्य के एस्टीमेट बनवा सकते हैं। इसमें हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, आजाद नगर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में दो सार्वजनिक शौचालय बनाने का भी एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। अभी फिलहाल एक सार्वजनिक शौचालय है। शौचालय की कमी के चलते मोबाइल मार्केट, प्रताप मार्केट, लालबत्ती चौक से फव्वारा चौक के दुकानदारों को परेशानी हो रही है। नगर परिषद कार्यालय में ही सफाई कर्मचारी व दरोगा के लिए रेस्ट रूम बनाया जाएगा। अभी फिलहाल नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मियों के आराम करने के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान का खींचतान कंट्रोल का प्रयास
नगर परिषद के कई वार्ड पार्षदों ने प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची से दूरी बना रखी है और खींचतान भी चल रही है। पिछले दिनों नगर परिषद कार्यालय में हवन कार्यक्रम रखा गया था, इस कार्यक्रम में कई पार्षदों ने दूरी बनाए रखी थी। पार्षदों का आरोप था कि उन्हें कार्यक्रम में बुलाया ही नहीं गया था। उपप्रधान सविता टुटेजा भी कुछ समय के लिए कार्यक्रम में शामिल हुई थी।
कोट
नगर परिषद के सभी वार्डों में एक समान 25-25 लाख से विकास कार्य करवाए जाएंगे। पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए थे। अधिकारी वार्डों में जाकर अस्टीमेट तैयार कर रहे है। जल्द टेंडर लग जाएंगे।

-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
कोट
नगर परिषद के 27 वार्डों में 25-25 लाख से काम होने है। पिछले साल 21 अक्टूबर को हाउस की बैठक हुई थी, उसमें पार्षदों ने प्रस्ताव रखे थे। एमई और जेई वार्डों में जाकर अस्टीमेट तैयार कर रहे है। तीन दिन में अस्टीमेट तैयार हो जाएंगे। इसके बाद टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed