{"_id":"6a18747743835b21ff04e11a","slug":"womens-clinic-and-eight-sub-centres-will-be-inaugurated-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-154696-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में महिला क्लीनिक व आठ सब-सेंटरों का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में महिला क्लीनिक व आठ सब-सेंटरों का होगा शुभारंभ
Thu, 28 May 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 28 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी के लिए तैयार किए जा रहे केबिन संवाद
फतेहाबाद। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में महिला क्लीनिक शुरू किया जाएगा तथा आठ नए सब-सेंटरों का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से 5 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
लघु सचिवालय स्थित सभागार में दोपहर 2 बजे जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कुल 5 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। इनमें पहले से तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन और आठ नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से धांगड़, बनावाली, ढाबी कलां, हडौली, भड़ौलावाली, अलीका, पिलछियां और जांडवाला सोतर में नए सब-सेंटर बनाए जाएंगे। प्रत्येक सब-सेंटर पर लगभग 55.50 लाख रुपये की लागत आएगी और सभी परियोजनाओं पर कुल 4 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा अहलीसदर सब-सेंटर और बीपीएचयू भूथन कलां का भी उद्घाटन किया जाएगा। अहलीसदर सब-सेंटर पर 55.50 लाख रुपये और भूथन कलां बीपीएचयू पर 50 लाख रुपये की लागत आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला क्लीनिक शुरू होने से महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच और प्रारंभिक स्क्रीनिंग की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी जिससे इलाज में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।
-
नागरिक अस्पताल में स्वस्थ महिला सशक्त परिवार के तहत क्लीनिक का मुख्यमंत्री शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा कई अन्य स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होगा।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन