फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women will start employment in the common market, a committee has been formed for the draw, it will be taken out next week

Fatehabad News: साझा बाजार में महिलाएं शुरू करेंगी रोजगार, ड्रॉ के लिए गठित की कमेटी

Fri, 03 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Women will start employment in the common market, a committee has been formed for the draw, it will be taken out next week
फतेहाबाद के मल्टीपर्पस पार्किंग में बनी दुकानेंसंवाद - फोटो : राधिका
फतेहाबाद। थाना रोड पर स्थित मल्टीपर्पज पार्किंग में बनाए गए साझा बाजार में महिलाएं जल्द अपना रोजगार शुरू करेंगी। महिलाएं तैयार किए गए अपने सामान को बेच सकेंगी। साझा बाजार में दुकानें अलॉट करने के लिए जिला नगर आयुक्त कार्यालय ने कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

कमेटी महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से आए आवेदनों को लेकर ड्रॉ निकालेंगे और चयनित को दुकान अलॉट की जाएगी। कमेटी में नगर परिषद सचिव, एनआरएलएम शहरी और ग्रामीण डीपीएम को शामिल किया गया है। कमेटी अगले सप्ताह बुधवार को ड्रॉ निकाल सकती है। माना जा रहा है कि लोहड़ी पर्व तक महिला स्वयं सहायता समूह को औपचारिकताएं पूरी करके अलॉट कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

साझा बाजार को लेकर नगर प्रशासन की तरफ से पिछले साल नवंबर माह में आवेदन मांगे गए थे। जिसमें 6 दुकानों के लिए 15 महिला स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किए हैं। इसके चलते प्रशासन को ड्रॉ निकालना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन की योजना रोटेशन के हिसाब से भी अलॉट करने की है। 6 माह तक एक समूह को दुकान अलॉट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से लिया जाएगा किराया
वर्ष 2023 में दिसंबर माह में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं को व्यवसाय चलाने के लिए साझा बाजार शुरू करने की योजना की घोषणा की थी। इसको लेकर नगर परिषद द्वारा पार्किंग में खाली जगह पर बूथ बनाकर साझा बाजार का रूप दे दिया गया। इसके बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लगने के चलते साझा बाजार शुरू नहीं हो पाया। अब प्रशासन दुकानों को अलॉट करेगा। हालांकि इसके चलते महिला स्वयं सहायता समूह को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया देना होगा।

- साझा बाजार को लेकर 15 आवेदन आए हुए हैं। दुकानें अलॉट करने को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी ड्रॉ के माध्यम से अलॉट करेगी।
- निक्की गोयल, डीपीएम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed