फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women empowerment is needed more than ever in the present times: Resham Sharma

वर्तमान समय में महिला सशक्तीकरण की जरूरत पहले से कहीं अधिक : रेशम शर्मा

Sat, 08 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women empowerment is needed more than ever in the present times: Resham Sharma
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर रेशम शर्मा ने भाग लिया। वहीं मुख्य वक्ता लीगल प्रोटेक्शन ऑफिसर रेखा अग्रवाल रही। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज डॉ. ज्योति चौधरी द्वारा किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जनक रानी व डॉ. गुंजन बजाज ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेशम शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के सशक्तीकरण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है। आज के समाज में महिला-पुरुष समानता और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को सुधारता है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed