फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Balvinder undertook a thanksgiving tour amidst opposition from Harpal

Fatehabad News: हरपाल के विरोध के बीच बलविंद्र ने किया धन्यवादी दौरा

Sun, 11 Oct 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Balvinder undertook a thanksgiving tour amidst opposition from Harpal
फतेहाबाद के ऑटो मार्केट में धन्यवादी दौरा करते हुए प्रधान बलविंद उर्फ बल्ली स्त्रोत सोशल मीडि
फतेहाबाद। ऑटो मार्केट में प्रधान पद पर चल रही खींचतान के बीच खुद को नवनियुक्त प्रधान बताने वाले बलविंद्र उर्फ बल्ली ने बहुमत अपने साथ होने का दावा किया है। उन्होंने मार्केट में किसी तरह का विवाद होने से भी इनकार किया। बल्ली ने शनिवार को धन्यवादी दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मार्केट के लोगों ने उन्हें चुना है। उनकी प्राथमिकता करीब 30 साल से दुकानों का इंतजार कर रहे मिस्त्रियों को दुकानें अलॉट करवाना है। मार्केट में 61 दुकानें खाली पड़ी हैं। उनका प्रयास इन दुकानों को जरूरतमंद मिस्त्रियों को अलॉट करवाना रहेगा। इसके साथ ही यूनियन का पंजीकरण करवाकर संगठन को औपचारिक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान पद पर पिछले करीब एक महीने से खींचतान चल रही है। हरपाल ढाका बल्ली के चयन का विरोध कर चुके हैं। उनका कहना है कि वे ही प्रधान हैं। वहीं बल्ली भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व विधायक दुड़ाराम से मुलाकात कर अपना पक्ष रख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर हरपाल ढाका भी सम्मेलन के जरिये शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। वह समर्थकों के साथ पूर्व विधायक दुड़ाराम से भी मिले थे। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच प्रधान पद पर वर्चस्व की लड़ाई चर्चा में है।

-----------
मिस्त्रियों को दुकानें दिलवाने पर रहेगा जोर
बल्ली ने कहा कि ऑटो मार्केट के हित में काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। करीब 30 साल से दुकानें मिलने की उम्मीद लगाए बैठे मिस्त्रियों को दुकानें अलॉट करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यूनियन की कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है और अब यूनियन का पंजीकरण भी करवाया जाएगा। इससे संगठन को व्यवस्थित तरीके से चलाने और मार्केट से जुड़े मुद्दों को उठाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed