फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   women, death, crime, police, fatehabad

जहरीला पदार्थ खाने के बाद विवाहिता की मौत

Mon, 15 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
women, death, crime, police, fatehabad
भूना। खंड भूना के गांव भट्टू में एक विवाहिता की देर रात्रि को जहरीला पदार्थ खाने के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों ने भूना पुलिस के समक्ष बयान देकर मामले की गंभीरता के जांच करने की गुहार लगाई है। परिजनों को संदेह है कि उनकी बेटी को जबरन जहर पिलाकर मारा गया है। पुलिस ने मृतका के शव का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव भट्टू निवासी 30 वर्षीय गीता देवी और उसके पति निर्दोष सिंह के बीच शनिवार की देर शाम को कहासुनी हो गई थी। जिसके कारण निर्दोष सिंह ने गीता की पिटाई भी कर दी थी। मामला इतना बढ़ गया कि गीता ने रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिसको बेहोशी की हालत में पड़ोसियों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती करवाया। परंतु हालत नाजुक होने के कारण गीता को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

मृतका के पिता माजरा निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि सूचना मिली थी कि शनिवार की रात्रि को उसकी बेटी गीता के साथ मारपीट की गई और उसे जहर दे दिया गया। जिसके कारण उसकी बेटी की मौत हुई है। बलबीर सिंह ने पुलिस को बयान देकर एक दिन का समय मांगा है। क्योंकि वह पूरे मामले की अपने स्तर पर बेटी के बच्चों से बातचीत करके आगामी कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई तो करवा दी, परंतु मामले में अभी तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मृतका गीता देवी के तीन बच्चे हैं। जिनमें बड़ा लड़का 9 वर्ष का है, जबकि दो बेटियां क्रमश: 7 व 5 साल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed