फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   women, death, crime, fatehabad

उदयपुर में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 13 Jul 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
women, death, crime, fatehabad
जाखल। गांव उदयपुर में दहेज प्रताड़ना के चलते एक नवविवाहिता की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति और सास सहित ससुरालजनों के पांच लोगों पर दहेज हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की तीन महीने पहले अप्रैल में ही शादी हुई थी। इसके बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

पंजाब के गांव बछुआन निवासी बलजीत कौर पत्नी पोला सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसकी बेटी अमनदीप कौर की शादी इसी साल अप्रैल में गांव उदयपुर के इंद्रजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही इंद्रजीत व उसके परिवार वालों ने दहेज की मांग को लेकर अमनदीप कौर को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उनके बीच में कई बार पंचायतें भी हुईं। बलजीत कौर ने बताया कि अमनदीप कौर इसी प्रताड़ना के चलते कुछ दिन पहले मायके गांव बछुआन भी गई हुई थी। लेकिन जैसे ही उसका पति उसे मायके से ससुराल लेकर आया उसी दिन उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जैसे ही वह यहां पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की दहेज की मांग को लेकर उसे मारा गया है। मामले में पुलिस जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें टोहाना के नागरिक अस्पताल से अमनदीप कौर के मरने की सूचना आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जांच करते हुए मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं बलजीत कौर के बयानों पर अमनदीप कौर के पति इंदरजीत, जेठ बंत, सास अमरजीत कौर, चाचा ससुर गुरबख्श, जेठानी चरणजीत कौर निवासी गांव उदयपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed