{"_id":"692ddd9b992a8628680394fb","slug":"women-allege-vandalism-in-two-houses-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-144583-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिलाओं ने लगाया दो घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिलाओं ने लगाया दो घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप
Mon, 01 Dec 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
घर में हमले के बाद टूटा हुआ सामान दिखाते हुए महिलास्त्रोत स्वयं
रतिया। शहर के वार्ड नंबर 12 में पुरानी रंजिश के चलते दो घरों में घुसकर कुछ लोगों ने समान को तोड़ डाला। मामले में पीड़ित महिला ने शहर थाना में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि रंजिशन घर में तोड़फोड़ करने की शिकायत आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
वार्ड 12 निवासी महिला पिंकी व साक्षी ने बताया कि कल्याण सतनाम, जुगली, डोडा, झंडू ने रंजिशन सुबह करीब 10-12 साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला बोलकर घर में पड़ा टीवी, फ्रिज कूलर, स्कूटी सहित अन्य सामान तोड़ दिया। महिला साक्षी ने बताया कि उनके हमले में उनकी मां भी घायल हो गई। महिलाओं ने बताया कि जब उन्होंने घर से भाग कर बाहर आकर शोर मचाया तो गली वासी एकजुट हो गए और आरोपी भाग गए।