फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   woman's body was found hanging

नगर परिषद प्रधान की कोठी में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 22 Oct 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 22 Oct 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन

जंडी मोहल्ले में रहने वाली एक युवती का शव मंगलवार सुबह नगर परिषद प्रधान की कोठी में फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन


मृतका नगर परिषद प्रधान की कोठी में सफाई का काम करती थी। युवती की मौत की खबर दबाए जाने की बात सामने आई है। लेकिन किसी तरह इसकी खबर शहर पुलिस तक पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया। जहां पर प्राथमिक जांच में मृतका के गले में रस्सी के निशाने मिले। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जंडी मोहल्ला निवासी भगवानदास की 20 वर्षीय बेटी प्रीति नगरपरिषद प्रधान विरेन्द्र नारंग की संयास आश्रम रोड स्थित कोठी में सफाई का काम करती थी। मंगलवार सुबह 10 बजे पड़ोसियों ने प्रीति कोठी में फंदे से लटका देखा। उन्होंने सूचना उसके परिजनाें को दी। परिजनों ने प्रीति को नीचे उतारा और चिकित्सकों के पास ले गए।
विज्ञापन


जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन मृतका के शव को घर पर ले आए और संस्कार की तैयारी करने में जुट गए। सूचना मिलने पर प्रधान विरेन्द्र नारंग भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौत का कारण सामान्य बताया। लेकिन शक होने पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके बाद फोरेंसिक लैब की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच में मृतका के गले में रस्सी निशान पाए गए। इस मामले में जब पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो परिजनों ने मानसिक रूप से परेशानी का कारण बताते हुए आत्महत्या करना बताया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनाें को सौंप दिया।  जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने बयान दिया है कि युवती मानसिक रूप से परेशान थी जिस कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed