फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman molested in passenger train, thrown down, death

पैसेंजर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़, नीचे फेंका, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman molested in passenger train, thrown down, death
घटनास्थल पर जाकर जांच करतीं एसपी आस्था मोदी। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। रोहतक के गांव खरेंटी में अपनी बीमार मां से मिलकर दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन से 9 साल के बेटे के साथ टोहाना लौट रही विवाहिता के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया, इससे महिला की मौत हो गई। वहीं आरोपी भी घटना स्थल से एक किमी दूर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में चोटिल हो गया। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति के बयान पर आरोपी जींद जिले के नरवाना खंड के गांव कालवन निवासी संदीप के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 354 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी गांव कालवन निवासी 27 वर्षीय संदीप नशे की हालत में धमतान साहिब स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। आरोपी का विवाह हो चुका है, लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है। रात्रि के समय नरवाना के बाद जाखल पहुंचने तक ट्रेन में नाममात्र सवारियां रह जाती हैं। जिस डिब्बे में यह वारदात की गई, उसमें भी उस दौरान आरोपी, महिला और उसके बेटे सहित तीन ही सवारियां थीं। आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो चलती रेलगाड़ी से धक्का दे दिया, इससे सहमा बेटा डरकर वहां से भागकर अगले डिब्बे में चला गया। टोहाना स्टेशन पर बेटे ने अपने पिता को बताया कि ट्रेन में एक लड़के ने मां के साथ बदतमीजी की। मां ने उसे रोका तो हाथापाई करने लगा। इसी बीच मां जब खिड़की पर यह देखने गई कि स्टेशन कितनी दूर रह गया तो उस युवक ने मां को धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंक दिया और मां का सिर खंभे से लग गया। इसके बाद वह डर गया और वहां से भागकर दूसरे डिब्बे में चला गया।
विज्ञापन

ट्रेन टोहाना में प्रवेश करने लगी तो ओवरब्रिज के पास आकर गति धीमी हो गई, जिसके चलते आरोपी ट्रेन से कूद गया। मगर वह चोटिल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाई, जिसमें उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11 बजे से ढूंढने लगे, सुबह 4 बजे मिला शव
मृतका के पति ने बताया कि नरवाना पहुंचने के बाद उसकी पत्नी ने उससे फोन पर बात की। उसके बाद धरौधी स्टेशन से गाड़ी निकलने पर भी उसकी पत्नी से बात हुई। गाड़ी धमतान साहिब से निकलते ही वह टोहाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। रेलगाड़ी आने पर स्टेशन पर उसने देखा कि उसका बेटा अकेला गाड़ी में रोते हुए खिड़की से ही आवाज निकालने लगा। उसने ट्रेन रुकने के बाद बेटे को संभाला और मम्मी के बारे में पूछा तो उसने सारी वारदात के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने धमतान साहिब से टोहाना के बीच के रास्ते पर महिला को ढूंढना शुरू किया। रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ढूंढते रहे। सुबह 4 बजे महिला का शव पटरी के पास झाड़ियों में मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, फिर जीआरपी की टीम पहुंची। मामले की सूचना पाकर अंबाला से रेलवे की एसपी संगीता कालिया, डीएसपी धीरज कुमार, हिसार से थाना प्रभारी नरेश कुमार भी टोहाना पहुंचे।
सुबह ही मां से मिलने गई थी, शाम को आ रही थी वापस
मृतका के भाई ने बताया कि उसकी मां बीमार है। उसकी बहन वीरवार सुबह अपने बेटे के साथ मां से मिलने आई थी। शाम के समय गाड़ी करीब एक घंटा लेट होने के चलते 7 बजे स्टेशन पर आई तो वह अपनी बहन को रेलगाड़ी में बिठाकर चला गया। उनके पास रात्रि के समय इस वारदात की सूचना आई। उसने स्वयं कालवन से टोहाना तक रेलवे लाइन के आसपास उसकी बहन के शव की तलाश की। उसने बताया कि वे 6 भाई बहन हैं, जिसमें चार बहनें हैं। मृतका चार बहनों में सबसे बड़ी थी।
2011 में हुई थी शादी
मृतका के भाई के अनुसार उसकी बहन की शादी 2011 में टोहाना में की गई थी। मृतका के एक 11 साल की बेटी व 9 साल का बेटा है। मृतका सिलाई का काम करती थी जबकि पति बिजली की दुकान करता है।
कोट
मृतका के पति के बयान पर आरोपी संदीप के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी भी चोटिल हुआ था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

-आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
बयान -----
इस मामले में आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया है कि वह गांव कालवन से गाड़ी में बैठा था। किस नीयत से ट्रेन में गया, इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
- नरेश कुमार, प्रभारी, जीआरपी थाना हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed