{"_id":"64de5b64f2c98b38710b52c7","slug":"woman-dies-in-suspicious-circumstances-case-against-3-including-husband-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-3926-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति सहित 3 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति सहित 3 पर केस
Thu, 17 Aug 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
रतिया। गांव बुर्ज में वीरवार शाम को संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के भाई के बयानों पर पति सहित तीन ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जींद जिला के गांव आफताबगढ़ निवासी मेजर सिंह ने बताया कि उसकी बहन अक्विंदर कौर की शादी कुछ साल पहले गांव बुर्ज निवासी रूप सिंह के साथ हुई थी। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को शक था कि उसके जीजा का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है, जिसको लेकर अक्सर घर में झगड़ा भी रहता था। भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन अक्सर उसे बताती थी कि उसके जीजा के किसी महिला के साथ संबंध है और जब वह एतराज करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। इसी को लेकर उसके जीजा रूप सिंह, देवर दिलबाग सिंह व देवरानी गुरमीत कौर ने उसकी बहन की हत्या कर दी है। मृतक महिला अपने पीछे एक बच्चा छोड़ गई है। रूप सिंह खेतीबाड़ी करता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को महिला का शव पड़ा मिला, जिसके गले में रस्सी बंधी हुई थी।
सदर थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि मृतक महिला के भाई के बयानों के आधार पर महिला के पति, देवर और देवरानी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सदर थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि मृतक महिला के भाई के बयानों के आधार पर महिला के पति, देवर और देवरानी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन