फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman and four youths detained from spa centre

फतेहाबाद: स्पा सेंटर से युवती व चार युवकों को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Woman and four youths detained from spa centre
फतेहाबाद के हुडा सेक्टर के स्पा सेंटर से महिला को साथ ले जाती पुलिस।
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस व आईजी की पांच टीमों ने शुक्रवार को शहर में चल रहे पांच स्पा सेंटरों पर छापे मारे। यह कार्रवाई हिसार मंडल के आईजी राकेश आर्य के आदेशों पर की गई। टीमों ने हुडा सेक्टर से एक महिला व चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, अन्य स्पा सेंटरों पर कोई अन्य गतिविधि नहीं दिखाई दी। फतेहाबाद शहर पुलिस ने हुडा सेक्टर के स्पा सेंटर से पकड़े गई युवती, स्पा सेंटर संचालक व चार अन्य युवकों के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आईजी राकेश आर्य को सूचना मिल रही थी कि फतेहाबाद में चल रहे स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। सूचना के आधार पर आईजी ने एक टीम का गठन करके छापामारी के लिए फतेहाबाद भेजा। यहां पर आईजी की टीम ने स्थानीय पुलिस की पांच टीमों के साथ शहर के पांच स्पा सेंटरों पर एक के बाद एक लगातार छापेमारी की। इस दौरान हुडा सेक्टर में एक स्पा सेंटर से पुलिस ने एक युवती व चार युवकों को हिरासत में लिया है। यहां पर एक अन्य स्पा सेंटर पर भी छापा मारा गया है, वहां कुछ नहीं मिला। आईजी व शहर पुलिस की टीम ने इसके अलावा बाबा कांप्लेक्स में भी एक स्पा सेंटर पर छापा मारा गया, लेकिन यह बंद मिला। पता चला है कि यह स्पा सेंटर अंदर से बंद था। पुलिस ने काफी मशक्कत की, लेकिन यह स्पा सेंटर नहीं खुल पाया। यहां पर एक अन्य स्पा सेंटर पर भी छापामार कार्रवाई की गई, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। इसके अलावा पुलिस ने पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एक कांप्लेक्स में चल रहे स्पा सेंटर में भी छापा मारा, लेकिन यहां पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने सभी स्पा सेंटरों के रिकार्ड को भी चेक किया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि हुडा सेक्टर में क्रिस्टल स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान एक कमरे में एक युवक व युवती आपत्तिजनक हालात में मिले और यहां पर तीन युवक ग्राहक के तौर पर बाहर बैठे थे। इस स्पा सेंटर को हिसार निवासी राहुल किराए के भवन में चला रहा था। सभी के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed