फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   With the arrival of Ashok Tanwar, equations will change in the district and BJP will become stronger.

Fatehabad News: अशोक तंवर के आने से जिले में बदलेंगे समीकरण और मजबूत होगी भाजपा

Sat, 20 Jan 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 20 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
With the arrival of Ashok Tanwar, equations will change in the district and BJP will become stronger.
फतेहाबाद। पूर्व सांसद अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल होने से अब जिले में सियासी समीकरण बदलेंगे। जिले में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। खासकर, रतिया क्षेत्र में भाजपा को और फायदा होगा। वहीं, अब आप को अपना विस्तार करने के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी। अशोक वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने थे। इसलिए उनका इस क्षेत्र में विशेष प्रभाव रहा है।
विज्ञापन

तंवर के भाजपा में जाने से उनके समर्थकों के इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। रतिया निवासी बीसी सेल के संयुक्त प्रदेश सचिव सुरेंद्र जांगड़ा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले तंवर के साथ आप में जुड़े लोग भी अब भाजपा में जा सकते हैं।
विज्ञापन

रतिया में सक्रिय हो रही आप को लगा झटका
तंवर के जाने से रतिया में सक्रिय हो रही आप को झटका लगा है। पंजाब के साथ जुड़ी होने के कारण अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित रतिया विधानसभा सीट पर आप की पकड़ मजबूत होती जा रही थी। यहां अशोक का प्रभाव भी पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो रहा था लेकिन अब नए समीकरणों में भाजपा का ग्राफ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आप का संगठन पहले से और मजबूत हुआ है। अशोक के जाने का कोई बड़ा प्रभाव नहीं दिखा है। पार्टी निश्चित रूप से प्रदेश में सरकार बनाएगी। फतेहाबाद से जुड़ा होने के कारण पंजाब क्षेत्र में किए गए पार्टी के कामों का यहां फायदा मिलेगा। लोग अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। - लक्ष्य गर्ग, प्रदेश सहसचिव, आप।

कोट
पूर्व सांसद अशोक तंवर और उनके समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी से सौंपे गए कार्यों को वह पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे। निश्चित रूप से जिले में पार्टी और मजबूत होगी।
- बलदेव सिंह ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed