{"_id":"6a18751431e312c0ee09ded0","slug":"winds-blew-at-a-speed-of-40-kilometers-breaking-towers-sheds-uprooting-trees-and-poles-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-154706-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा तो टूटे टावर-शेड, उखड़े पेड़ और खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा तो टूटे टावर-शेड, उखड़े पेड़ और खंभे
Thu, 28 May 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 28 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
गांव जांडवाला बागड़ में तेज अंधड़ से टूटा मोबाइल टॉवर। स्रोत ग्रामीण
फतेहाबाद। भट्टूकलां क्षेत्र के जांडवाला बागड़ में वीरवार शाम को करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। इससे बीएसएनएल टावर टूट गया और शेड, 50 पेड़ उखड़ व 15 बिजली के पोल टूट गए। पोल टूटने से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। इसके साथ ही 15 मिनट की ओलावृष्टि के साथ बारिश भी हुई।
आंधी से गोशाला में बने शेड व गांव के 6 तूड़ी गोदामों की छत टूट गई। हाई और प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी गिर गई। इसके अलावा सौर प्लांटों को भी नुकसान हुआ है। उधर जिले में रतिया और आसपास के इलाके में भी ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है। दूसरी तरफ आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिनभर जो पारा अधिकतम 44 डिग्री था वह गिरावट के बाद 35-36 के करीब आ गया।
आंधी के कारण गांव जांडवाला बागड़ में बीएसएनएल टावर टूट गया। वहीं जिल में 50 से ज्यादा पेड़ और 15 से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए। जिससे जांडवाला बागड़ के साथ-साथ आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं आंधी से गोशाला में नवनिर्मित शेड की छत व गांव के 6 तूड़ी गोदामों की छत टूट गई। इसके अलावा हाई और प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी गिर गई। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ लेकिन संपत्ति और फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
:: जिले में शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की उम्मीद है जिससे 29 मई रात से 1 जून के दौरान प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही रहने तथा बीच-बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट भी आ सकती है।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।