फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Will strike if wheat is not lifted till Monday

Fatehabad News: सोमवार तक गेहूं का उठान नहीं हुआ तो करेंगे हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Will strike if wheat is not lifted till Monday
अनाज मंडी में उठान की धीमी गति के कारण लगे गेहूं की बोरियों के ढेर।
फतेहाबाद। अनाज मंडी में गेहूं के उठान की गति धीमी होने के कारण अब व्यापारियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। बार बार प्रशासन को अवगत करवाए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापार मंडल ने हड़ताल की चेतावनी दे दी है। व्यापार मंडल अनाजमंडी के प्रधान जगदीश भादू ने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक मंडी में गेहूं उठान के कार्य में तेजी लाने के साथ साथ अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हड़ताल करेंगे। सभी व्यापारियों को साथ लेकर मंडी के सभी गेटों को बंद करके हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

भादू के अनुसार फतेहाबाद अनाज मंडी में भारी मात्रा में गेहूं की आवक होने के कारण पूरी मंडी गेहूं से अटी पड़ी है, मगर खरीद एजेंसियों का रवैया सुस्त है। खरीद एजेंसियों द्वारा बेहद धीमी गति से गेहूं का उठान किया जा रहा है। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में अब तक 535952 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। मगर अब तक 365091 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया गया है। अब तक 37479 किसानों ने 535952 मीट्रिक टन गेहूं बेचा है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 7008 किसानों की 118203 मीट्रिक टन, हैफेड ने 13804 किसानों की 235773 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 5561 किसानों की 96557 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 11106 किसानों की 85419 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन


यह है उठान की स्थिति
मंडियों व खरीद केंद्रों में उठान कार्य में और जिले में अब तक 365091 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया गया है। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग ने 71968 मीट्रिक टन, हैफेड ने 162787 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 65320 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 65016 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed