फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   White stripes on the highway are missing, indicators are hidden in bushes

Fatehabad News: हाईवे में सफेद पट्टियां गायब, संकेतक झाडि़यों में छिपे

Mon, 01 Dec 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
White stripes on the highway are missing, indicators are hidden in bushes
भोडिया खेड़ा नहर के भट्टू रोड यहां धुंधली हो चुकी है पीली पट्टियां। संवाद
फतेहाबाद। ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ जिले में धुंध छाने की संभावना बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9, स्टेट हाइवे भट्टू और भूना रोड पर सफेद और पीली पट्टियां धुंधली हो चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए सड़क पर दिशा और लेन पहचानना मुश्किल हो गया है। हालांकि मिनी बाईपास पर सफेद पट्टी खींचने का काम जारी है।
विज्ञापन


पड़ताल में सामने आया कि सड़क किनारे कई स्थानों से यातायात संकेतक गायब हैं। इससे हादसे होने का खतरा बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफेद पट्टियां और यातायात संकेतक वाहन चालकों को कम दृश्यता में मार्ग और सड़क की चौड़ाई का अनुमान लगाने में मदद करती हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण कई मार्गों पर बीच की लेन डिवाइडिंग पट्टियां भी पूरी तरह मिट चुकी हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द सफेद पट्टियां बनाई जाएं और संकेतक स्थापित किए जाएं, ताकि इन रोड से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

झाड़ियों में छिपे हैं संकेतक

राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के किनारे उगीं झाड़ियों की कटाई व छंटाई का काम नहीं होने के कारण यातायात संकेतक जैसे गति सीमा, खतरनाक मोड़, या अन्य चेतावनी वाले ये संकेतक छिप गए हैं। इससे यातायात संकेतक स्पष्ट तौर पर दिखाई नहीं देते हैं। इससे वाहन चालकों को आवश्यक मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा हैं। रतिया रोड पर तीव्र मोड़ पर लगा संकेतक गायब है व गतिरोधक पर सफेद पट्टी नहीं है। इस मार्ग का लगाव पंजाब के साथ ऐसे में यहां से हर रोज हजाराें यात्री यात्रा करते हैं।

---

भट्टू मार्ग व भूना मार्ग के सीमेंटेड रोड पर धुंधली हुई सफेद व पीली पट्टी

फतेहाबाद से भट्टू मार्ग व भूना मार्ग के सीमेंटेड रोड पर बनी पीली और सफेद पट्टियां धुंधली हो चुकी हैं। हालांकि तारकोल की सड़क पर सफेद पट्टियों की दशा सही है। इस रोड का निर्माण कार्य करीब एक वर्ष पहले ही पूरा हुआ है। वहीं इस मार्ग पर गांव भोडिया खेड़ा के पास तीव्र मोड़ है जहां पर संकेतक कुछ ही दिन पहले लगाया गया है।

:: सीमेंटेड रोड पर सफेद व पीली पट्टियां तारकोल की सड़क अपेक्षा कम दिखाई देती हैं। इसके अलावा अगर कहीं पट्टियां धुंधली या गायब हो गई है तो उनको इसी सप्ताह तक फिर से बना दिया जाएगा। वहीं अगर कोई यातायात संकेतक टूटा हुआ है या गायब है तो उसको ठीक किया जाएगा।


-संदीप सचदेवा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।

:: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से मार्ग के किनारे की एक मीटर दूरी तक की झाड़ियों की कटाई का काम पूरा कर लिया गया है। इससे अधिक दूरी पर उगी झाड़ियों की कटाई करने के काम की जिम्मेवारी वन विभाग की है। वहीं मार्ग पर गायब हो चुकी सफेद पट्टियों को फिर से बनाया जाएगा और मार्ग का मरम्मत कार्य किया जाएगा।

-सुभाष भांभू, रेजिडेंट इंजिनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिसार।

भोडिया खेड़ा नहर के भट्टू रोड यहां धुंधली हो चुकी है पीली पट्टियां। संवाद

भोडिया खेड़ा नहर के भट्टू रोड यहां धुंधली हो चुकी है पीली पट्टियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed