फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When pressured for marriage, he strangulated her with a chunni and charger, put the body in a sack and threw it in Ghaggar.

Fatehabad News: शादी का दबाव डाला तो चुन्नी और चार्जर से घोंटा गला, शव बोरी में डाल घग्घर में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
When pressured for marriage, he strangulated her with a chunni and charger, put the body in a sack and threw it in Ghaggar.
रतिया। पांच माह पूर्व गांव मंघेड़ा युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी फौजी रामफल की गिरफ्तारी से हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि युवती ने शादी के लिए उस पर दबाव डाला तो उसने चार फरवरी को चुन्नी व चार्जर से गला घोंटकर उसे मार डाला। वारदात को अंजाम फौजी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गांव जापतेवाला निवासी फौजी रामफल को हिरासत में लिया था। आरोपी को उसकी गाड़ी सहित काबू करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान हत्या में शामिल उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी संजय बिश्नोई ने बताया कि फौजी व युवती का गांव आसपास ही है। दोनों में प्रेम प्रसंग था। युवती ने शादीशुदा फौजी पर विवाह के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इससे खफा फौजी ने चुन्नी व चार्जर की तार से युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। बोरी में डालकर उसका शव घग्गर नदी में फेंक दिया। बाद में 15 फरवरी को रतिया क्षेत्र से गुजर रही घग्घर नदी में बोरी में शव मिला। पुलिस तभी से हत्या की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में लगी हुई थी। उस समय शव की पहचान टोहाना के गांव मंघेड़ा निवासी परिवार ने उनकी 24 वर्षीय बेटी गोसा के रूप में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार उनकी बेटी टोहाना के निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर काम करती थी। 4 फरवरी को वह घर से यह कहकर गई थी कि उसकी 24 घंटे की ड्यूटी है। जब वह 5 फरवरी को वापस नहीं आई तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का केस भी दर्ज कर लिया था।
ड्यूटी पर चला गया था फौजी

टोहाना और रतिया पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि मंघेड़ा के पास के ही गांव जापतेवाला का फौजी रामफल युवती के संपर्क में था। उन्हीं दिनों वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था। जिस पर पुलिस को उस पर संदेह हुआ, लेकिन वह बाद में अपनी ड्यूटी पर सेना में जा चुका था। पुलिस उससे संपर्क बनाने में जुटी हुई थी। अब फिर वह जैसे ही छुट्टी पर गांव आया तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया और मामले का खुलासा होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
दोनों स्कूल में पढ़ते थे एक साथ

डीएसपी ने बताया कि फौजी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी युवती से मित्रता थी और वह शादीशुदा है। दोनों स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। बाद में वह सेना में चला गया और लड़की अस्पताल में नर्स लग गई थी। इसके बाद भी दोनों में मित्रता चलती रही। युवती का परिवार जब उसकी शादी करना चाह रहा था तो वह कहीं और शादी न करके उसी से शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसके बाद उसने युवती को रास्ते से हटाने की सोची। 4 फरवरी को वह युवती को फतेहाबाद में फिल्म दिखाने के बहाने अपनी कार में टोहाना से ले आया था और घुमाते हुए उसे घग्गर नदी के किनारे ले गया। उसने युवती को शादी नहीं करने के लिए कहा, लेकिन युवती नहीं मानी तो उसका गला घोंट दिया और फिर बोरी में डालकर घग्घर में फेंक दिया।


कोट
पूछताछ में सामने आया है कि इस हत्या में फौजी के साथ उसके दो-तीन अन्य सहयोगी भी थे। पुलिस उनको भी हिरासत में लेगी। इसके अलावा दो-तीन अन्य लोग भी संलिप्त हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी फौजी रामफल को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। हत्या में और कौन-कौन शामिल है, उससे जानकारी ली जाएगी।

-संजय बिश्नोई, डीएसपी, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed