{"_id":"6830b1fd31a01c4d5b06bb18","slug":"when-people-sat-on-damkaura-road-the-administration-immediately-got-the-pipeline-connected-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-134340-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दमकौरा रोड पर लोग बैठे तो प्रशासन ने तुरंत जुड़वाई पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दमकौरा रोड पर लोग बैठे तो प्रशासन ने तुरंत जुड़वाई पाइप लाइन
Fri, 23 May 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
दमकोरा रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते मोहल्ला वासी
टोहाना। शहर के दमकोरा रोड के निवासियों को पानी की कमी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में दो दिन से पानी नहीं आने पर परेशान लोग शुक्रवार को सड़क पर बैठ गए और प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
वहीं जाम की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस की टीम ने लोगों से बातचीत कर लोगों को रोड से उठवाया। दूसरी तरफ विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पानी की लाइन को जुड़वा दिया। लोगों के अनुसार विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे जिसके चलते मजबूरन उन्हें सड़क पर आना पड़ा है।
मोहल्लावासी अशोक जैन ने बताया कि पिछले कई दिनों से सप्लाई में दूषित पानी आ रहा था। विभाग ने लाइन डालने के लिए गुरुद्वारा रोड पर रोड उखाड़ दिया, जिससे पानी की सभी लाइनें टूट गई। मोहब्बत पाल सिंह ने बताया कि दो दिन से पानी न आने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इस कारण कॉलोनी के करीब 120 से अधिक घर प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
बाजीगर मोहल्ले में गंदे पानी की समस्या
शहर के बाजीगर मोहल्ले में भी दूषित पेयजल की सप्लाई के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासी पंकज बेदी ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। दूषित पेयजल के चलते लोगों में बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है।
-
दमकोरा रोड पर पानी की नई लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था जिसके चलते कुछ कनेक्शन टूट गए हैं। उन कनेक्शन को जुड़वा दिया गया है और घरों में पेयजल आपूर्ति भी सुचारू कर दी गई है।
विकास कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग।