{"_id":"6995f42e570327900f038fb9","slug":"when-asked-for-money-for-food-there-was-violence-and-vandalism-the-incident-was-caught-on-camera-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-148865-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खाने के पैसे मांगे तो मारपीट-तोड़फोड़, वारदात कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खाने के पैसे मांगे तो मारपीट-तोड़फोड़, वारदात कैमरे में कैद
Wed, 18 Feb 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
ढाबे के बाहर रखे पत्थर तोड़ता आरोपी।
टोहाना। रतिया रोड स्थित शेरू का ढाबा में शराब पीने के बाद कुछ युवकों ने ढाबा संचालक और कर्मचारियों से मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले में शहर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
ढाबा संचालक महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी रात करीब 10:35 बजे दो युवक खाना खाने के लिए ढाबे में बैठे। उस समय ग्राहकों की भीड़ अधिक थी। आरोप है कि युवकों ने बिना अनुमति वहीं बैठकर शराब पी और नशे में हो गए। खाना खाने के बाद वे आपस में गाली-गलौज करने लगे।
जब उनसे बिल मांगा गया तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। महेंद्र के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और एक युवक ने उसकी टांग पर दांत से काट लिया। बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों दया राम, गोपाल और अजय के साथ भी हाथापाई की गई।
विज्ञापन
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने खुद को बच्ची गैंग का गुर्गा बताते हुए ढाबा बंद करवाने और जान से मारने की धमकी दी। बाहर खड़े होकर उन्होंने फोन पर अपने साथियों को असलहा लेकर बुलाने की बात कही, जिससे ढाबा संचालक और कर्मचारी भयभीत हो गए। सुरक्षा के लिए ढाबा बंद कर दिया गया।
आरोप है कि इसके बाद युवकों ने ढाबे में तोड़फोड़ कर काउंटर के पत्थर तोड़ दिए। चौकीदार ने हस्तक्षेप कर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।