फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wheat-laden trucks stranded in mandis due to non-issuance of exit gate passes

Fatehabad News: एग्जिट गेट पास जारी नहीं होने से मंडियों में फंसे गेहूं से भरे ट्रक

Thu, 16 Apr 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wheat-laden trucks stranded in mandis due to non-issuance of exit gate passes
शहर की पुरानी अनाज मंडी में रखे गेहूं के बैग। संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जाेरों पर हैं लेकिन प्रशासनिक अव्यवस्था और पोर्टल में आई तकनीकी खामियों के कारण उठान में तेजी नहीं आ सकी है। अव्यवस्था में सुधार करने के लिए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती व एसडीएम फील्ड में उतरकर जिलेभर की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं ताकि खरीद प्रक्रिया में कहीं ढिलाई न रहे।
विज्ञापन


मंडियां गेहूं की ढेरियों से अट चुकी हैं। ई-दिशा पोर्टल का सर्वर डाउन होने से एग्जिट गेट पास जारी नहीं हो पा रहे हैं। उठान न होने से ट्रक चालक, मजदूर, किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या ट्रक चालकों को एग्जिट गेट पास जारी न होने पर आ रही है। इस कारण गेहूं से लदे ट्रक मंडी परिसर के अंदर ही खड़े हैं। अनाज मंडियों में 40,71,808 गेहूं से भरे बैगों की उठान होना बाकी है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रधान के जगदीश भादू ने बताया कि ई-खरीद पोर्टल का सर्वर डाउन है। इससे उठान में देरी हो रही है। अनाज मंडी में कई गाड़ियां पिछले दो दिनों से एग्जिट गेट पास जारी होने का इंतजार कर रही हैं। अगर उठान समय पर नहीं हुआ तो किसानों का भुगतान रुक सकता है। अभी तक 50 फीसदी गेहूं की ही आवक हुई है। अभी एक सप्ताह तक और आवक में तेजी रहेगी। ऐसे में सरकार को मैनुअल गेट पास जारी करने या अन्य कोई विकल्प निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

खरीद का मात्र 4.5 फीसदी ही उठान

जिले की अनाज मंडियों में उठान गति नहीं पकड़ पाए जाने से मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। गेहूं उठान के ठेकेदारों को गेट पास जारी नहीं हो पाने के कारण अपने गाड़ियों को मंडी में खड़ा रखना पड़ रहा है। अब तक जिले में 4,93,176.6 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। एजेंसियों की ओर से वीरवार तक इसके आधे की ही 2,03,590.4 मीट्रिक टन की ही खरीद की गई है। इसमें से केवल 21,822.9 मीट्रिक टन गेहूं ही गोदामों तक पहुंच पाया है। यह कुल खरीदी गई फसल का मात्र 4.5 प्रतिशत है। मंडियों में 2,89,586.2 मीट्रिक टन गेहूं पड़ा है।

--

मंडियों में नहीं है फसल रखने की जगह



अनाज मंडियों में उठान प्रक्रिया धीमी होने का असर नई आवक पर पड़ रहा है। जो ट्रक लोड हो चुके हैं वे गेट पास के इंतजार में दिनभर खड़े रहते हैं। इससे मंडियों के रास्तों पर जाम की स्थिति बन रही हैं। इस वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहे नए किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। आढ़ती लालचंद, सुमित, विनोद और मांगेराम आदि का कहना है कि जब तक मंडियों से पुराना स्टॉक नहीं निकलता तब तक व्यवस्था सुचारू होना नामुमकिन है।




--

जिले में गेहूं खरीद का आंकड़े (मीट्रिक टन में)

अनाज मंडी-आवक-खरीद-गेटपास- उठान

फतेहाबाद-72807.9-5-3643.8-10687-5524.5

भट्टू-40438.3-14487.2-7146-2449.3

भूना-102557.1-30159.2-14344-1861.2

रतिया-121422.6-43409.5-16570-4980.1

टोहाना-77822.7-39586.0-11094-5499.0

जाखल-32648.8-19173.3- 3606-972.2

धारसूल-45479.2-20339.4-6030-536.6

------------

गेहूं उठान की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए ट्रांसपोर्टरों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। गेट पास की समस्या को भी तकनीकी स्तर पर जल्द सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वीरवार को उठान की प्रक्रिया में तेजी आई है। उम्मीद है अगले दो दिनों से गेहूं से अटी हुई मंडी से राहत मिल जाएगी।

-अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed