फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   We will not let there be shortage of fertilizers in the state: Duggal

प्रदेश में नहीं रहने देंगे खाद की किल्लत : दुग्गल

Thu, 17 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
We will not let there be shortage of fertilizers in the state: Duggal
कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्या सुनती पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल:संवाद
फतेहाबाद। सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल बीजेपी कार्यालय पहुंची। दुग्गल ने कहा कि जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसी बारे में वह कार्यालय में पहुंची है और जिन कार्यकर्ताओं को पद मिले हैं उन्हें शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

प्रदेश में खाद की समस्या को लेकर सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रदेश में खाद की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए वह कृषि मंत्री से जल्द बातचीत करेंगी सिरसा लोकसभा का इलाका इससे काफी प्रभावित है। वही मानसून सीजन को लेकर सुनीता दुग्गल ने कहा कि पिछली बार बाढ़ की वजह से फतेहाबाद के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

यही कारण है कि मानसून की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर बारिश के पानी के निकासी के बारे में अहम निर्देश दिए हैं। इसमें काफी सुधार भी नजर आया है। बाढ़ जैसी समस्या से निपटने के लिए सरकार ने एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रखा है। विपक्ष के सवाल पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से निकम्मा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने रतिया के विधायक पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह घर से बाहर ही नहीं निकलते। रतिया की समस्या को लेकर लोग उनसे मिलते हैं और बीजेपी के कार्यकर्ता जनता की समस्याओं का समाधान करवाने में जुटे हुए हैं।

हारने के बाद क्षेत्र में आकर सुन रहीं लोगों की समस्याएं

रतिया। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने वीरवार को रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिली और उनकी बैठक समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा चाहे वह क्षेत्र से चुनाव हार गई है लेकिन वह समय-समय पर क्षेत्र में आकर लोगों की समस्या सुन उनका समाधान करवाने का प्रयास करती हैं। विधायक जीतने के बाद कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। जनता के बीच जाकर उनकी समस्या नहीं सुन रहे और न ही रतिया क्षेत्र की विधानसभा में आवाज उठा रहे हैं। क्षेत्र की जनता को गुमराह कर गायब हो गए है। क्षेत्र वासियों को उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में बिना भेदभाव विकास कार्य कर रहे हैं जिसके चलते विपक्षी विधायक भी उनका गुणगान कर रहे हैं। विधायक को जनता के सामने आकर उनके काम करवाने चाहिए न की बहानेबाजी करनी चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, विज्ञान सागर बाघला, धर्मपाल शर्मा , राधेश्याम, सुखविंदर गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed