{"_id":"68adf6c393ee09175807bfec","slug":"waterlogging-in-the-streets-water-entered-the-houses-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139229-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गलियों में हुआ जलभराव, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गलियों में हुआ जलभराव, घरों में घुसा पानी
Tue, 26 Aug 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गांव धारसूल कलां में जलभराव को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए
कुलां। गांव धारसूल कलां में पानी निकासी व्यवस्था न होने के कारण गांव में जगह जगह जलभराव हो गया है। गांव का जोहड़ ओवरफ्लो होने से पानी घरों में घुस गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि मकान में पानी जाने से उनका राशन व अन्य सामान तक खराब होने के साथ साथ घर की दीवारों में दरारें आने लगीं हैं। यहां तक कि घरों में लगा फर्श भी बैठ गया है। स्थानीय निवासी दिलबाग, बबली, मेजर, जगसीर, निर्मल, जीत, पूजा महंत व रामदास आदि ने बताया कि तीन दिनों से हुई बारिश के कारण कॉलोनी पानी में डूब गईं है।
लोगों ने कहा कि उनका घरों तक आने-जाने का रास्ता तक बंद हो गया है। आलम ये है घरों में पानी घुसने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे में उनको विवश होकर मकान खाली कर कम्युनिटी सेंटर में बसेरा बनाना पड़ा है।
विज्ञापन
-
पिछले तीन दिनों से बारिश अधिक होने के कारण जोहड़ ओवरफ्लो होने से यह समस्या आईं है। पानी निकासी के लिए ट्रैक्टर व पंखों से पानी निकाला जा रहा है। कुछ गलियों का निर्माण होना बाकी है, जल्द ही उन गलियों का निर्माण भी करा दिया जाएगा।
सतगुरु सिंह, सरपंच गांव धारसूल कलां