फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water supply in Bhirdana with a population of 17 thousand every 4 days, angry villagers climbed on the tank

Fatehabad News: गांव भिरड़ाना में 4-4 दिन में पानी की सप्लाई, गुस्साए ग्रामीण टंकी पर चढ़े

Tue, 01 Apr 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Water supply in Bhirdana with a population of 17 thousand every 4 days, angry villagers climbed on the tank
गांव ​भिरड़ाना में पानी समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े ग्रामीणस्त्रोत ग्रामीण
फतेहाबाद। नहरबंदी शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंकट भी गहराने लगा है। पेयजल समस्या को लेकर गांव भिरड़ाना के ग्रामीण मंगलवार सुबह जलघर की करीब 60 फुट ऊंची टंकी पर चढ़ गए और एक घंटे तक प्रदर्शन किया। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन


ग्रामीण मनप्रीत, सुखविंद्र, बिट्टू, लक्ष्मण आदि पेयजल की कमी को लेकर टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते रहे। सूचना मिलने पर सदर थाना से एएसआई प्रवीन और जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ भागीराम वर्मा, अश्विनी जलघर में पहुंचे। पानी सप्लाई समस्या को लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच काफी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने कहा कि टैंक में पानी है फिर भी सप्लाई क्यों नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


इस पर एसडीओ ने कहा कि नहरबंदी के चलते सप्लाई में कटौती की गई है। और विकल्प तलाशा जा रहा है ताकि पानी स्टोरेज किया जा सके। वहीं अधिकारियों के समझाने के बाद युवक टंकी से नीचे उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

17 हजार की आबादी पानी को तरसी

प्रदर्शन कर रहे लखविन्द्र लक्खा, दीपक, भीमसेन बिन्नी, दीक्षांत डेलू, ओमप्रकाश कंबोज, अरुण बजाज, राजू रैबारी, सीताराम पंच, सुरजीत सरारी, साहिल रोहिल्ला, रविदास, विनोद धाणक, जगीरो बाई, रेशमा, प्रेमो, कौशल्या, शोभा सिंह, बिट्टू, सुलखन, दर्शन, देवीलाल ने बताया की सत्रह हजार की आबादी वाले भिरड़ाना गांव में पिछले काफी समय से जलसंकट है। गांव में 4-4 दिन बाद पेयजल सप्लाई दी जा रही थी। जिससे उनके दैनिक काम प्रभावित हो रहे थे।

-

महिलाएं मटकों में ला रही पानी

पानी सप्लाई न होने के कारण ग्रामीण खेतों से ड्रम में, और महिलाएं नलकूप से घड़ों व अन्य बर्तनों में पानी ला रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलघर में पानी स्टोरेज के पांच टैंकों में से दो में पानी है। उसके बाद भी चार दिन बाद छोड़कर पानी की सप्लाई दी जा रही थी। वहीं जलघर में तैनात कर्मचारियों के गलत व्यवहार के कारण भी ग्रामीण गुस्से में दिखे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को कहा कि कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाए।

-

लिखित आश्वासन पर माने ग्रामीण

एसडीओ भागीराम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को लिखित में आश्वासन दिया की एक दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई आएगी। वहीं जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुभाष खिचड़ ने भी मौके पर पहुंचकर 15 दिनों में बोर करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए

--

फतेहाबाद ब्रांच में छोड़ा गया पानी

एसडीओ सतपाल रोज का कहना है कि फतेहाबाद ब्रांच में पानी छोड़ा गया है। फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी पहुंचेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में राहत मिलेगी। हालांकि फतेहाबाद शहर में सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक सप्ताह तक नहर में पानी चलने की उम्मीद है।


-

नहरबंदी के कारण समस्या पैदा हो रही है। भिरड़ाना में चार दिन की जगह अब एक दिन छोड़कर सप्लाई दी जाएगी। टैंक भरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है। वही नया बोरवेल भी लगाया जाएगा। लोग भी पानी व्यर्थ न बहाएं। हम सब मिलकर इस समस्या से निपट सकते हैं।

-भागीराम वर्मा, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed