फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   water fuil car , dc, visit, fatehabad, harayana

पानी से चलने वाली कार का डीसी ने किया निरीक्षण

Fri, 10 Jun 2016 12:45 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 10 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
water fuil car , dc, visit, fatehabad, harayana
पानी से चलने वाली कार का डीसी ने किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 जेसीडी विद्यापीठ सिरसा से इंजीनियरिंग कर रहे तीन छात्रों की बनाई पानी और कैल्शियम कार्बाइड से चलने वाली कार का उपायुक्त एनके सोलंकी ने निरीक्षण किया और इसकी तकनीक को समझा।
        लघु सचिवालय परिसर में छात्र शीशपाल निवासी किरढ़ान, प्रदीप निवासी भोडिया खेड़ा और विकास खोथ निवासी सिरसा ने बताया कि वे बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि मारुति 800 सीसी कार को पानी और कैल्शियम कार्बाइड से इंजन चलाया गया, जो एक लीटर पानी में 10 किलोमीटर चलती है और इसकी अधिकतम स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह कार प्रदूषण बहुत कम करती है। इसकी 18 गाड़ियाें का प्रदूषण पेट्रोल से चलने वाली एक गाड़ी के बराबर होता है। उन्होंने बताया कि इसमें इंजन बहुत सुरक्षित है और अनेक जगह पर सेफ्टी का प्रयोग किया गया है। यह कार इलेक्ट्रिकल बटन से संचालित हो रही है। इस कार को डिजाइन करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए फायर एरेस्टर, डारायर, वन वे वाल्व, वाटर कंट्रोलर सहित बिजली के उपकरणों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पेटेंट के लिए आवेदन किया
 छात्र शिशपाल ने बताया कि गाड़ी में दो जनरेटर लगाए गए हैं। एक जनरेटर छह एचएचओ कंबो और हाइड्रोजन को प्रोड्यूस करता है, जबकि दूसरा जनरेटर एक्साइटीलेंस प्रोड्यूस करता है। उन्होंने बताया कि गाड़ी को पेटेंट करवाने के लिए आवेदन किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि कोई ऑटो कंपनी उनके प्रोजेक्ट को स्वीकार भी करेगी।


- अद्भुत है खोज: उपायुक्त
 उपायुक्त एनके सोलंकी ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनकी यह खोज अद्भुत है। उम्मीद है कि यह भविष्य में ईंधन के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज का समय तकनीक का समय है और युवाओं के लिए बेहतर अवसर भी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ स्वयं रोजगार भी अपनाएं और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed