फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water crisis deepens in Saman due to increased water supply in Bhakra Canal

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में पानी बंदी बढ़ने से समैन में गहराया जल संकट

Mon, 21 Apr 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Saman due to increased water supply in Bhakra Canal
गांव समैन में पीने के पानी का संकट बढ़ने के कारण खेतों में लगे हैंडपंप से पानी भरती हुई महिलाएं।
समैन। भाखड़ा नहर में पानी बंदी से टोहना क्षेत्र में पेयजल संकट की की आशंका गहरा गई है। क्षेत्र में पीने के पानी से लेकर खेतों में फसलों की सिंचाई तक पानी का संकट हो गया है। फतेहाबाद ब्रांच में 20 अप्रैल को पानी छोड़ा जाना था लेकिन यह नहीं हुआ।
विज्ञापन


एसडीओ महेंद्र सिंह धायल, टोहाना ने बताया कि भाखड़ा नहर की मुख्य ब्रांच व फतेहाबाद ब्रांच में 20 अप्रैल की शाम को पानी छोड़ा जाना था, लेकिन भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने बिना कोई कारण बताए इस पर रोक लगा दी है। भाखड़ा नहर में पानी छोड़ने के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड अगले कुछ दिनों में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। इस बैठक में ही यह फैसला होगा कि भाखड़ा नहर में पानी कब छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




-----

ग्रामीण क्षेत्र में दिखने लगा है नहर में पानी बंदी का असर

टोहाना खंड के सबसे बड़े गांव समैन में पीने के पानी का संकट गहराने लगा है। गांव के जलघर के टैंकों में पानी का स्टॉक लगभग खत्म होने की कगार पर है। इसी कारण गांव में पीने के पानी की सप्लाई दो दिन छोड़कर दी जा रही है। पिछले 5-6 दिनों से गांव के हिसार जोन-3 में पानी की सप्लाई नहीं दिए जाने के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित होने लगे हैं। ग्रामीण श्यामबीर गिल, दलबीर, अजमेर ने बताया कि आधे से अधिक गांव में पीने की सप्लाई नहीं आ रहा है। ऐसे में घरों में दैनिक कार्य निपटाने के लिए पीने का पानी खेत में लगे हैंडपंपों व ट्यूबवेलों से लेकर आना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं की बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----

गांव के जलघर के टैंकों में पानी का स्टॉक बहुत कम बचा है। इसलिए गांव में सप्लाई 2 दिन छोड़कर दी जा रही है। भाखड़ा नहर में पानी नहीं आने के कारण जलघर में टैंकों में पानी कम बचा है। गांव के हिसार जोन-3 में सप्लाई बाधित हो रही है। इसको जल्द ही ठीक किया जाएगा।



- रामरख, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed