{"_id":"678200ec8475da8060014d4f","slug":"waste-disposal-has-not-started-in-ratia-and-bhuna-project-is-incomplete-despite-contract-in-fatehabad-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-127634-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया और भूना में कचरा निस्तारण नहीं हुआ शुरू, फतेहाबाद में प्रोजेक्ट अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया और भूना में कचरा निस्तारण नहीं हुआ शुरू, फतेहाबाद में प्रोजेक्ट अधूरा
Sat, 11 Jan 2025 02:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में बीघड़ रोड पर बने कचरा संग्रह स्थल पर निस्तारण करते हुए एजेंसी के कर्मचारीसंवाद
फतेहाबाद। जिले पांच शहरों से नगर परिषद डोर टू डोर कचरे का उठान करवा रही है लेकिन इसके निस्तारण को लेकर प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं। रतिया और भूना में तीन साल से कचरा डंपिंग साइट पर ही जमा है। वजह ये है कि टेंडर प्रक्रिया अटकी हुई है।
फतेहाबाद में नगर परिषद ने एजेंसी को ठेका दिया हुआ है, लेकिन तय समय पर एजेंसी निस्तारण पूरा नहीं कर पाई है। करीब 20 फीसदी काम अधूरा पड़ा है। हालांकि, इसको लेकर नगर परिषद एजेंसी को नोटिस भी जारी कर चुका है। टोहाना और जाखल में एजेंसी उठान के साथ ही कचरे का निस्तारण कर रही है।
निस्तारण प्रोजेक्ट में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी निगरानी रख रहा है। दिसंबर माह में फतेहाबाद के मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर 6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
- 35 हजार टन कचरे के निस्तारण का दिया है ठेका
नगर परिषद ने कचरे के संग्रह को लेकर बीघड़ रोड पर जगह बना रखी है। यहां पर करीब 35 हजार टन जमा कचरे के निस्तारण को लेकर 7 मार्च 2024 को डिंग मेन पॉवर एवं सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया था। ये ठेका 14 मार्च 2024 तक का था। एजेंसी को 785 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दिया गया था, लेकिन निस्तारण का अभी तक 20 फीसदी काम अधूरा है। वहीं 26 दिसंबर 2024 को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निरीक्षण किया गया था तो खामियां मिलने पर 6 लाख रुपये जुर्माना का नोटिस दिया जा चुका है।
- साइट पर ही जमा हो रही है खाद
निस्तारण के दौरान प्लास्टिक, लोहे को अलग किया जा रहा है इसके अलावा अन्य गीले कचरे की खाद बनाई जा रही है। किसानों के लिए एजेंसी ने खाद निशुल्क रख रखी है। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के समय किसान खाद ले जा सकते हैं।
- रतिया और भूना में टेंडर का इंतजार
रतिया और भूना में कचरे का करीब तीन साल से निस्तारण नहीं हुआ है। कचरे के निस्तारण को लेकर प्रक्रिया टेंडर में उलझी हुई है। रतिया में 40 हजार टन कचरा जमा है। इसको लेकर शहनाल रोड पर संग्रह स्थल बनाया गया है। इसके अलावा भूना में करीब 17,500 टन कचरा संग्रह स्थल पर जमा है। नगर परिषद ने निस्तारण को लेकर प्रस्ताव मुख्यालय को भेज रखा है। मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
- कचरे के निस्तारण को लेकर अलग-अलग शहरों में प्रक्रिया जारी है। फतेहाबाद में कुछ ही कचरा निस्तारण को लेकर रह गया है, इसके बाद साइट खाली हो जाएगी और एजेंसी साथ-साथ ही निस्तारण करेगी। रतिया और भूना में भी जल्द निस्तारण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- कुमार सौरभ, सिटी प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।