{"_id":"67a8ed1f1e4b81b68e08bbdb","slug":"ward-4-is-full-of-destitute-animals-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129080-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वार्ड 4 में बेसहारा पशुओं की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वार्ड 4 में बेसहारा पशुओं की भरमार
Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर चार के खाली पड़े प्लाटों में झुंड बनाकर बैठे बेसहारा पशुसंवाद
- फोटो : पढ़ोरी गांव में आक्रोशित महिलाओं को समझाती पुलिस।
जाखल। 2017 में नगर पालिका जाखल के गठन के बाद से शहर की सरकार का यह दूसरा चुनाव है। वार्ड 4 में काफी विकास कार्य हुआ हैं। जिनमें गलियों का निर्माण प्रमुख रूप से रहा। हालांकि लोगों की वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग पूरी नहीं हो पाई।
इसके अलावा यहां बेसहारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है, जिससे हादसे होने का भय बना रहता है। वार्ड चार पहले वार्ड दो के अधीन था। इस वार्ड में तीन कालोनियां बनी हुई है। जिसमें शहर की मास्टर काॅलोनी, जगन्नाथ कॉलोनी व अरिहंत कॉलोनी शामिल हैं। बीते कार्यकाल में यहां विकास के नाम पर कच्ची पड़ी गलियों का निर्माण प्राथमिकता से किया गया है।
सीवर लाइन बिछाकर वार्ड में जल निकासी की समस्या का निपटारा भी किया गया। इसके अलावा घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन भी डाली गई है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वार्ड में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। रात को अंधेरे से मुक्ति के लिए वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। इस वार्ड में शहर का सबसे प्रमुख गुरद्वारा कलगीधर साहिब स्थित है। जो कि चंडीगढ़ बुढलाडा रोड पर बना हुआ है।
विज्ञापन
-यह है वार्ड की सीमा
वार्ड नंबर चार पहले वार्ड 2 का हिस्सा था। इस बार वार्ड चार की सीमा प्रेम चंद के मकान से आरंभ होकर मास्टर काॅलोनी के रास्ते से जाते हुए बलरां रोड के कोने तक लाला भीम सैन के प्लॉट के कोने से होकर चंडीगढ़ रोड की तरफ जाते समय पंजाब नेशनल बैंक से बस स्टैंड की तरफ जाते समय अनिल मेडिकल की दुकान के कोने तक है। उक्त कोने से उत्तर दिशा की ओर चलते हुए प्रेम चंद के मकान व कोने तक जो कि प्रारंभिक बिंदु है, वहां तक वार्ड नं 4 की सीमा बनाई गई है।
- वार्ड में हैं 736 मतदाता
इस बार चुनाव को लेकर की गई वार्डबंदी के मुताबिक वार्ड 4 में मतदाताओं की कुल संख्या 736 है। जिसमें 345 महिला तो 391 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए ओपन किया गया है।
- वार्ड में गलियों का निर्माण कार्य तो पूरा हो चुका है, परंतु यहां पर स्ट्रीट लाइट की कमी पिछले लंबे समय से खल रही है। आशा करते हैं की आने वाले दिनों में शहर की छोटी सरकार का गठन होने जा रहा जिसमें इन मांगों पर काम किया जाएगा।
-किरण शर्मा, निवासी वार्ड 4
वार्ड में स्ट्रीट लाइट को लेकर काफी समस्या आ रही है। रात के समय में आने जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में एक-दो गलियों को छोड़कर बाकी कहीं पर भी लाइट की व्यवस्था नही है। गलियों में कभी कभार कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
नरेश कुमार, निवासी वार्ड 4
हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले मार्ग बलरां रोड पर लम्बे समय से सीसीटीवी व स्ट्रीट लाइट की मांग की जा रही है। परंतु यहां पर किसी ने भी कोई ध्यान नही दिया है। उम्मीद है कि शहर की नई सरकार इन दोनों मांगों पर ध्यान देगी।
रामेश्वर दास, निवासी वार्ड 4