फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Voting on no-confidence motion against Panchayat Samiti Ratia Chairman today

Fatehabad News: चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज

Thu, 09 Jan 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 09 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Voting on no-confidence motion against Panchayat Samiti Ratia Chairman today
रतिया पंचायत समिति चेयरमैन केवल मेहता के कार्यालय में लगी हुई अध्यक्ष की नेम प्लेट : संवाद
रतिया। रतिया पंचायत समिति के चेयरमैन केवल मेहता को पद से हटाने के पंचायत समिति सदस्य द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर दो बार बैठक स्थगित हो चुकी है। अब तीसरी बैठक में शुक्रवार सुबह 10 बजे अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी की अगुवाई में कॉन्फ्रेंसिंग हाल में मतदान होगा।
विज्ञापन

हालांकि चेयरमैन को हटाने के लिए दो बार पहले समय दिया गया था जो कि अधिकारी के न होने के कारण स्थगित हो गया था। उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति चेयरमैन केवल मेहता चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल थे और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष थे लेकिन चुनावों से कुछ दिन पहले वह पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह का पूर्ण समर्थन किया था।
विज्ञापन

इसके बाद 22 में से 16 सदस्यों ने चेयरमैन केवल मेहता के खिलाफ उनको हटाने के लिए जिला उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव पर ज्ञापन दिया था। चेयरमैन को हटाने के लिए पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का ग्रुप काफी सक्रिय हो गया। अध्यक्ष को हटाने के लिए 16 सदस्यों को एकजुट भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ विधायक जरनैल सिंह भी कांग्रेस समर्थित चेयरमैन की कुर्सी बचाने के लिए मैदान में कूद पड़े। उन्होंने चेयरमैन को हटाने के लिए विश्वास प्रस्ताव पर समर्थन करने वाले कुछ पंचायत समिति सदस्यों को कांग्रेस के साथ जोड़ लिया। जिस कारण 16 सदस्यों में से चेयरमैन को हटाने के लिए कानूनी रूप से जितने सदस्य चाहिए थे वह सदस्य कम हो गए।
जिस कारण जब चेयरमैन को हटाने के लिए पहली बार समय दिया गया तो सत्ता पक्ष के सदस्यों के पास कोरम पूरा नहीं हो पाया और इस दिन अधिकारी मीटिंग में नहीं आए। वहीं जब दूसरी बार भी अविश्वास प्रस्ताव के लिए समय दिया गया तो उसे दिन भी अधिकारी ने मीटिंग को स्थगित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार चेयरमैन को अपनी कुर्सी बचाने के लिए 7 सदस्यों की आवश्यकता है जबकि इस समय उनके पास 10 के करीब सदस्य हैं, जो कि उनकी कुर्सी को बचाने के लिए काफी है।

बताया जा रहा है कि है कि विधायक जरनैल सिंह के राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण चेयरमैन केवल मेहता की कुर्सी सेफ हो सकती है। हालांकि केवल मेहता का कहना है कि उनके पास पूर्ण बहुमत है और वह इसे साबित करने के लिए भी तैयार हैं। अविश्वास प्रस्ताव 10 जनवरी को पास नहीं हो पाएगा और न्याय की जीत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed