{"_id":"66f0aeb50a3dc447e4025d84","slug":"voters-will-get-the-benefit-of-all-services-in-four-categories-on-saksham-app-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122712-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सक्षम एप पर चार श्रेणियों में मतदाताओं को मिलेगा सभी सेवाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सक्षम एप पर चार श्रेणियों में मतदाताओं को मिलेगा सभी सेवाओं का लाभ
Mon, 23 Sep 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का उपयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया गया है। यह एप दिव्यांग मतदाताओं के लिए नामांकन से लेकर मतदान के दिन की सुविधाओं तक वन-स्टॉप शॉप है।
दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) मतदाता इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप का उपयोग कर सकते हैं। मतदाताओं द्वारा एप के बढ़ते उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन, लेआउट, इंटरफेस और सुविधाओं को नया रूप दिया गया है। सक्षम एप के इंटरफेस को उपयोगकर्ता के लिए अधिक अनुकूल बनाया गया है।
जिसमें उपयोगकर्ता स्क्रीन रीडर, टेक्स्ट टू स्पीच सेवा, दृश्यता संवर्धन, रंग समायोजन आदि के माध्यम से एप को नेविगेट कर सकता है। दिव्यांगजन मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर मतदान के दिन पिक एंड ड्रॉप सुविधा का लाभ उठाने तक एप का उपयोग कर सकते हैं। एप को डिजाइन करते समय दिव्यांगजनों की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है। इसके लिए दिव्यांगजन उपयोगकर्ता के पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिस पर एप की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ओटीपी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सक्षम एप पर सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए चार श्रेणियों में बांटा गया है। प्रथम श्रेणी पंजीकरण, जिसमें पीडब्ल्यूडी मार्किंग, नए मतदाता पंजीकरण, सुधार के लिए अनुरोध, प्रवास के लिए अनुरोध, हटाने के लिए अनुरोध, चुनावी (आधार) प्रमाणीकरण के लिए अनुरोध और किए गए अनुरोध की स्थिति ट्रैकिंग से संबंधित विकल्प उपलब्ध हैं। द्वितीय श्रेणी सुविधाएं के तहत टैब के तहत दिव्यांग मतदाता के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में जान सकते हैं।
वह मतदान केंद्र पर व्हील चेयर, पिक एंड ड्रॉप और सहायता के लिए भी अनुरोध कर सकता है। तृतीय श्रेणी खोज के अंतर्गत दिव्यांग मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं, अपने मतदान केंद्र को जान सकते हैं, अपने बूथ का पता लगा सकते हैं और उम्मीदवार का विवरण जान सकते हैं। चतुर्थ श्रेणी सूचना और शिकायत के तहत उपयोगकर्ता शिकायत दर्ज कर सकता है, एक्सेसिबिलिटी से संबंधित वीडियो और लेख देख सकता है और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों पर जानकारी पा सकता है।