फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers will not provide bail to those selling drugs in Badalgarh

Fatehabad News: बादलगढ़ में नशा बेचने वालों की जमानत नहीं कराएंगे ग्रामीण

Wed, 02 Apr 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers will not provide bail to those selling drugs in Badalgarh
गांव बादलगढ़ में बैठक में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लेते ग्रामीण।
रतिया (फतेहाबाद)। गांव बादलगढ़ में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक में हेरोइन व मेडिकल नशा करने वालों का मुखालफत करने का संकल्प लिया। इस दौरान निर्णय लिया कि गांव में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता हुआ पाया गया तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। साथ ही गांव का कोई भी व्यक्ति और पंचायत नशा तस्कर की जमानत नहीं करवाएगी। जो व्यक्ति नशा तस्कर की जमानत करवाएगा उसका ग्रामीणों द्वारा सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस गांव के सरपंच सतगुरु सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक निर्णय लिया गया कि गांव के युवाओं को चिट्टे व मेडिकल नशे से बचाने के लिए सभी ग्रामीणों को आगे आना होगा। सरपंच ने बताया कि गांव में हर रोज कोई न कोई युवा नशे की भेंट चढ़ रहा है और मौत को गले लगा रहा है। नशे के खिलाफ पूरे गांव ने संकल्प लिया कि अगर गांव में कोई व्यक्ति नशा बेचता पाया गया तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। कोई भी गांव का व्यक्ति उसकी जमानत नहीं देगा। अगर कोई व्यक्ति नशा बेचने वाले की जमानत देगा तो उस व्यक्ति का हर ग्रामीण सामाजिक बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव की पंचायत के सभी पंच व पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जिला उपप्रधान गग्गी चहल, इकाई सचिव यादविंदर चहल, इकाई उप प्रधान प्रगट जटाना, लाड़ी चहल, गुरचरण सिंह, काका राम, सुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, भोला राम, नछतर चहल, सुमित राणा, अंग्रेज सिंह, गुरप्रीत सिंह, अशोक कुमार, सुखविंदर सिंह, तरसेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed