फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers uprooted meters in Pirthala, surrounded the team

Fatehabad News: पिरथला में ग्रामीणाें के उखाड़े मीटर, किया टीम का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers uprooted meters in Pirthala, surrounded the team
गांव पिरथला में बिजली निगम के कर्मचारियों का घेराव किए खड़े ग्रामीण। 
फतेहाबाद। गांव पिरथला में बिजली के बिल न भरने पर निगम की टीम के सदस्यों ने गांव में लोगों के मीटर उखाड़ लिए। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली निगम के एसडीओ सहित पूरी टीम का घेराव कर लिया और उनकी गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए। सूचना पाकर टोहाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मीटर वापस देने की जिद्द पर अड़े रहे। इसके बाद टीम को सभी मीटर देने के बाद ही ग्रामीणों से पिंड छुड़वाना पड़ा।
विज्ञापन

गांव पिरथला में कुछ ग्रामीणाें के बिजली के बिल बकाया थे। इसी के चलते बिजली निगम के उकलाना के एसडीओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एएलएम मनीष कुमार, लाइनमैन ओमप्रकाश व जवाहर लाल शुक्रवार को मौके पर पहुंचे गए और ग्रामीणों के मीटर उखाड़ने आरंभ कर दिए। टीम ने गांव में करीब 10 से 12 घराें के बिजली के मीटर उखाड़ लिए और गाड़ी में रखकर वापस जाने लगे। इस दौरान ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने गाड़ी के आगे खड़े होकर टीम का घेराव कर लिया। भारी संख्या में ग्रामीण गाड़ी के आगे अड़कर खड़े हो गए और बिजली निगम के कर्मचारियों को गांव से बाहर नहीं जाने दिया। गांव की महिला बलबीर कौर ने बताया कि उसने पहले का बिजली का बिल भरा हुआ है। इस बार 700 रुपये का बिजली का बिल आया था, वह भरने ही वाली थी कि इससे पहले ही उसका मीटर उखाड़ दिया गया। जब वह मीटर उखाड़ने की बात सुनकर आई तो उसने विरोध भी किया, लेकिन बिजली निगम के कर्मचारी नहीं माने।
विज्ञापन

गांव के ही राजेश ने बताया कि उसने आधा बिल भरा हुआ था और बाधा ही बकाया थ। फिर भी उसका मीटर उखाड़ दिया गया, जबकि वह बिल भरना चाहता था। गांव के ही एडवोकेट अजय बिश्नोई ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी गांव में बिजली चोरी को बढ़ावा देते हैं। बिजली चोरों से यह रिश्वत लेते हैं और उनको बिजली चोरी भी करवाते हैं, लेकिन जब कोई आम आदमी बिल नहीं भर पाता तो उनके कनेक्शन काटने के लिए टीम पहुंच जाती है और उनके मीटर उखाड़ दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़े रहे। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों को ग्रामीणों को मीटर वापस करने पड़े। मीटर वापिस मिलने व इनकाे दोबारा लगाने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने बिजली निगम की टीम को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed