फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers surrounded Sunita Duggal on farmers movement-Agniveer scheme

Fatehabad News: ग्रामीणों ने किसान आंदोलन-अग्निवीर योजना पर सुनीता दुग्गल को घेरा

Thu, 19 Sep 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded Sunita Duggal on farmers movement-Agniveer scheme
गांव भूथन कलां में ग्रामीणों के विरोध का सामना करती सुनीता दुग्गल।
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की ससुराल गांव भूथन कलां में रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल काे भारी विरोध झेलना पड़ा। नौजवान सभा, संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के सदस्यों ने करीब 45 मिनट तक सुनीता दुग्गल से किसान आंदोलन से लेकर अग्निवीर योजना तक से जुड़े सवाल किए।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर काफी हंगामा की स्थिति रही। मजदूरों की कॉपी बनाने के लिए फतेहाबाद में किस अधिकारी की ड्यूटी लगी हुई है, इसका भी जवाब सुनीता दुग्गल नहीं दे पाई। बाद में हंगामे के बीच ही वे गांव से लौट गईं। नौजवान सभा के प्रमुख सदस्य पवन कुमार ने सुनीता दुग्गल से कहा कि मजदूरों की काॅपी बनाने में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। मनरेगा का काम मजदूरों को नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने मनरेगा का बजट घटा दिया है। मॉडल संस्कृति के नाम पर बनाए गए सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों से फीस ली जा रही है। अग्निवीर योजना बनाकर युवाओं के देश की सेवा के सपने तोड़ डाले गए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के सदस्यों कृष्ण ज्याणी, उमेद सिंह, सुंदर, छेलूराम ढाका, विकास ग्याड़, हजारी दूहन ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान आंदोलन को कुचलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। पहलवान बेटियों का शोषण किया गया। उन्हें सड़कों पर घसीटा गया। भाजपा सरकार मूकदर्शक बनकर देखती रही। करीब 45 मिनट तक सवालों की बौछार का सामना करने के बाद सुनीता दुग्गल ने ग्रामीणों से कहा कि इस बार जीताकर भेजो, इन कमियों को जरूर दूर किया जाएगा। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed