{"_id":"67894309d2ce3e8d7803f3fb","slug":"villagers-protested-against-the-use-of-substandard-material-in-the-construction-of-water-tank-officials-got-the-bricks-removed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-127903-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जलघर निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का विरोध, अधिकारियों ने ईंटें उखड़वाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जलघर निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का विरोध, अधिकारियों ने ईंटें उखड़वाईं
Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य में घटिया ईंटे मिलने पर उखाडते हुए कर्मचारीसंवाद
कुलां। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से धारसूल गांव के पास जापतेवाला रोड पर निर्माण कराए जा रहे जलघर में घटिया सामग्री के निर्माण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
वीरवार को गांव धारसूल के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य विकास कुमार व ग्रामीण राजेंद्र काला, प्रदीप, कुलदीप, पवन, विक्रम आदि ने जलघर के निर्माण स्थल पर पहुंचे और देखा कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म की ईंटें लगाई जा रहीं हैं। इसे लेकर उन्होंने विरोध जताते हुए इसकी सूचना जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने निर्माण सामग्री की जांच की।अधिकारियों ने मौके पर ही ठेकेदार को फटकार लगाते हुए चल रहे कार्य को बंद करवा दिया और लगाई जा रही ईंटों को हटाने के निर्देश दिए।
जिसके बाद ठेकेदार के द्वारा ईंटों को उखाड़ने का कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने ठेकेदार को आगे से निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रयोग करने के निर्देश दिए। विभाग के एसडीओ ने बताया कि वाटर वर्क्स निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने को लेकर ठेकेदार पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण
बता दें कि धारसूल गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 3 करोड़ की लागत से वाटर वर्क्स का निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलघर निर्माण में घटिया ईंटें लगाने के अलावा सीमेंट भी निर्धारित अनुपात से कम लगाई जा रही है। इसके अलावा ठेकेदार द्वारा नियमों को दरकिनार कर निर्माण कार्य में क्रशर की जगह राखी तक का इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से निर्माण में बरती जा रही कोताही की विजिलेंस जांच की मांग की है।
- ठेकेदार पर मिट्टी बेचने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि वाटर वर्क्स के निर्माण के लिए खोदाई में निकल रहीं मिट्टी को बेचकर ठेकेदार दोहरा लाभ कमा रहा है। अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- निर्माण कार्य के दौरान खोदाई में निकलने वाली मिट्टी को ठेकेदार कहीं पर भी ले जा सकता है। इसमें विभाग की कोई जवाबदेही नहीं है।
- मनदीप सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, टोहाना।
- गांव धारसूल के पास निर्माणाधीन वाटर वर्क्स के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत मिल रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर जेई के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में घटिया किस्म की ईंटें लगाई गई हैं, जिसे तत्काल प्रभाव से उखाड़ने के आदेश दिए गए हैं। निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर ठेकेदार पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही आगे भी गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने को लेकर ठेकेदार को हिदायत दी गई है। वाटर वर्क्स का निर्माण नियमानुसार गुणवत्तापूर्वक सामग्री से ही कराया जाएगा।
-राम राखा, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, टोहाना