फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers of village Lali stopped the work of connecting the water house of MLA's village to the minor.

Fatehabad News: विधायक के गांव के जलघर को माइनर से जोड़ने का कार्य गांव लाली के ग्रामीणों ने रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers of village Lali stopped the work of connecting the water house of MLA's village to the minor.
रतिया निर्माण कार्य के दौरान मौके पर पहुंचे गांव वासी 
रतिया। विधायक लक्ष्मण नापा के गांव जल्लोपुर को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए गांव लाली में माइनर से पाइप लाइन जोड़ने के कार्य को शुक्रवार दोपहर बाद लाली के ग्रामीणों ने रुकवा दिया। ठेकेदार ने काम को रोककर इसके बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा विधायक लक्ष्मण नापा के गांव जल्लोपुर के गांववासियों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए करीब सवा करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। गांव लाली की नहर से करीब दो किलोमीटर पाइप लाइन डालकर नहरी पानी जल्लोपुर के जल घर में पहुंचाया जाना है। इसके लिए टेंडर आवंटित किया गया है। ठेकेदार द्वारा गांव लाली में नहर के पास जब पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी मंगवा कर काम शुरू किया गया और ईंटें लगानी शुरू की गई तो शुक्रवार दोपहर बाद गांववासी मौके पर पहुंच गए और कार्य का विरोध किया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ग्रामीणों ने कहा कि पाइप लाइन डालने से नहरी पानी जल्लोपुर में तो जाएगा, लेकिन उनके गांव को कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने निर्माण कार्य पर लगाई गई ईंट भी उखाड़ कर फेंक दी।
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार ने सूचना दी है कि गांव लाली के ग्रामीणों द्वारा पाइप लाइन डालने का कार्य रुकवा दिया गया है। इस दौरान झगड़े की आशंका भी जताई गई। इसलिए पूरे मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है। अधिकारियों के निर्देशों के बाद ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।
आंचल जैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed