{"_id":"62d503b3a11c04765b569086","slug":"villagers-of-bhodiakheda-village-protest-against-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: गांव में शराब ठेका खोलने का विरोध, भोडिया खेड़ा के ग्रामीणों ने लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: गांव में शराब ठेका खोलने का विरोध, भोडिया खेड़ा के ग्रामीणों ने लगाया धरना
Mon, 18 Jul 2022 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:24 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जहां ठेका बनाया गया है, उससे थोड़ी दूरी पर ही आईटीआई है। गांव में रात के अंधेरे में शराब ठेका बना दिया गया जबकि ग्रामीण गांव से बाहर ठेका बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव भोडियाखेड़ा के ग्रामीण शराब ठेके के विरोध में सोमवार को धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने शराब ठेके को तत्काल गांव से बाहर करने की मांग की है। कुछ ग्रामीण डीसी प्रदीप कुमार से मिलने के लिए लघु सचिवालय भी पहुंचे। मगर उनके कार्यालय में नहीं होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।
ग्रामीणों के प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले रामकुमार ने बताया कि गांव में रात के अंधेरे में शराब ठेका बना दिया गया जबकि ग्रामीण गांव से बाहर ठेका बनाने की मांग कर रहे थे। अब जहां ठेका बनाया गया है, उससे कुछ दूरी पर ही आईटीआई भी है। इस कारण माहौल खराब रहने की आशंका है। उन्होंने बताया कि डीईटीसी से आग्रह किया गया है कि गांव से बाहर ठेका करवाया जाए। इस सम्बंध में डीईटीसी वीके शास्त्री का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों से इस विषय पर बातचीत की है। उम्मीद है कि मामले में समाधान निकाल लिया जाएगा।