फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vigilance... The SP arrived on foot to inspect security arrangements in the market.

Fatehabad News: सजगता...बाजार में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करने पैदल पहुंचे एसपी

Mon, 29 Sep 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Vigilance... The SP arrived on foot to inspect security arrangements in the market.
फतेहाबाद शहर में बाजारों में पैदल भ्रमण करते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन। पुलिस विभाग
फतेहाबाद । जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जनहितैषी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक(एसपी) सिद्धांत जैन ने सोमवार दोपहर बाद शहर फतेहाबाद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसपी जैन जवाहर चौक से शहर का पैदल भ्रमण करते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया और सुरक्षा व्यवस्था का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा नागरिकों की समस्याओं की वास्तविक स्थिति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहर भ्रमण के उपरांत पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने थाना शहर फतेहाबाद का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, रसोईघर, पुलिस बैरकों सहित संपूर्ण थाना परिसर की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और सुधारात्मक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मालखाने की जांच करते हुए उन्होंने जब्त किए गए सामान की सुरक्षा और रिकॉर्ड की पारदर्शी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्यवर्धक और स्वच्छ भोजन मिलना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखे जाएं, शिकायतों पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई हो, परिसर की स्वच्छता बनी रहे और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों से विशेष संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाए। इस अवसर पर डीएसपी हैडक्वार्टर कुलवंत, थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed