फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vigilance team protest

ग्रामीणों पर लगे जुर्माने का नोटिस देने गई विजिलेंस टीम का किया विरोध

Sun, 28 Mar 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team protest
गांव नांगला में विजिलेंस टीम के विरोध में नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
गांव नांगला में बिजली निगम की विजिलेंस टीम द्वारा ग्रामीणों पर लगे जुर्माने के नोटिस देने पर रविवार को बैठक कर लोगों ने रोष व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी अधिकारी बिना जानकारी के गांव में आया तो उसका विरोध किया जाएगा। उनके साथ जो भी होगा उसके लिए निगम की टीम खुद जिम्मेदार होगी। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली निगम की टीम गांव के सरपंच व चौकीदार को बिना बताए गांव में आकर ग्रामीणों को जुर्माना लगा रही है जिसका वे विरोध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान चार महीने से दिल्ली में बैठे हुए है लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि किसान आंदोलन के खत्म होने तक वे सरकार का विरोध जारी रखेंगे। इसके अलावा ग्रामीण सरकार का कोई सहयोग भी नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि किसान आंदोलन तक वे किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को गांव में नहीं घुसने देंगे। यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी ने गांव में आने की कोशिश की तो उनके साथ जो भी होगा वे खुद जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि निगम की टीम गलत नीति के तहत किसानों पर दबाव बनाने के लिए छापे मारकर जुर्माने लगा रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। हालांकि, बिजली निगम के शहर व ग्रामीण सब डिविजन के एसडीओ का कहना है कि उनकी टीम गांव नांगला में नहीं गई थी।
विज्ञापन

बिजली चोरी के 4-5 मामलों को लेकर नोटिस देने के लिए गांव नांगला में गए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते गांव में न आएं तो वापस आ गए थे। -ईश्वर सिंह, एएसआई, विजिलेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed