फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Videography will be done before reconstruction of streets

Fatehabad News: गलियों के पुनर्निर्माण से पहले होगी वीडियोग्राफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Videography will be done before reconstruction of streets
फतेहाबाद। नगर परिषद अधिकारियों ने आचार संहिता लगने से पहले शहर के विकास कार्यों के करीब 16 करोड़ के एस्टीमेट तैयार किए थे। इसमें शहर की गलियों के पुनर्निर्माण, चिल्ली झील सुंदरीकरण, साइकिल ट्रैक, कम्युनिटी सेंटर का निर्माण भी शामिल है। लेकिन प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची की अफसरों के साथ खींचतान के चलते टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई और प्रोजेक्ट अटक गए। प्रधान ने इस दौरान अधिकारियों को पत्र जारी किया था कि गलियों के नर्निर्माण से पहले उनकी वीडियोग्राफी करवाई जाए और पिछले रिकॉर्ड की रिपोर्ट दी जाए कि निर्माण कब हुआ था और कितनी लागत से हुआ था और एस्टीमेट क्या था। इसको लेकर अब नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने कार्यालय के एमई और जेई से 10 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने एमई और जेई को जारी किए गए निर्देश में कहा है कि प्रधान नगर परिषद द्वारा लिखित निर्देश दिए थे कि नगर परिषद द्वारा जिन गलियों के नवनिर्माण को लेकर अनुमान तैयार किए गए हैं उनके निर्माण से पहले उन गलियों की वीडियोग्राफी करवाई जाए। इसलिए संबंधित अधिकारी अपने-अपने वार्ड से संबंधित तैयार अनुमान गलियों के एवं सड़कों की विस्तृत रिपोर्ट जिसमें उक्त काम कार्यालय द्वारा पूर्व में कब करवाया गया। संबंधित वर्ष, संबंधित टेंडर की आईडी समेत रिपोर्ट और पूर्व में तैयार किए गए अनुमान की रिपोर्ट 10 दिनों के अंदर दी जाए ताकि प्रधान नगर परिषद को रिपोर्ट सौंपी जा सके।
विज्ञापन

इन अधिकारियों से मांगी गई रिपोर्ट
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने परिषद अभियंता पूर्ण परमेश्वर, नरेंद्र सिंह पंवार, कनिष्ठ अभियंता राजेश भांभू, लोकेंद्र सिंह से रिपोर्ट मांगी है। ये अधिकारी बताएंगे कि जिन गलियों के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। उनका पहले कब निर्माण हुआ था और किस वर्ष में हुआ। किस एजेंसी ने काम किया था। अब फिलहाल क्या हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के सामने बिना टेंडर बनी गली

मॉडल संस्कृति स्कूल के सामने हाल ही में सीसी गली का निर्माण हो रहा है। आचार संहिता लगने से पहले गली के निर्माण को लेकर मिट्टी डाली गई और पत्थर डाले गए और इसके बाद काम बंद हो गया। लेकिन अब निर्माण कर दिया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि बिना टेंडर निर्माण है। इसको लेकर अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

आचार संहिता से पहले नगर परिषद द्वारा बनाए गए एस्टीमेट
विकास कार्य लागत (लाख में)
सीसी सड़क वनिश्का के घर से मंदिर वार्ड 14
14 लाख
सीसी सड़क वार्ड 20 में शिव मंदिर के पीछे

19 लाख
वार्ड 2 में विचार आश्रम मंदिर सड़क निर्माण

06 लाख
वार्ड 2 में ओम निवास स्कूल में सड़क का निर्माण
28 लाख
वार्ड 11 में सीसी सड़क का निर्माण


22 लाख
वार्ड 14 में भांभू वाली गली



17 लाख
वार्ड 10 में सेवा राम गली का निर्माण


06 लाख
वार्ड 14 में सूर्य इन्कलेव में सड़क का निर्माण

10 लाख
वार्ड 7 में शनि मंदिर के पास सड़क का निर्माण
14 लाख
वार्ड 8 में सपना ब्यूटी पार्लर के पास सड़क निर्माण
15 लाख
वार्ड 8 में राम मिस्त्री वाली गली


15 लाख
वार्ड 2 में बाल भवन के पास सड़क निर्माण

17 लाख
वार्ड 9 में वर्मा कुल्फी वाली गली का निर्माण

16 लाख
वार्ड 9 में पूर्ण कंबोज वाली गली का निर्माण

17 लाख
वार्ड 11 में हरभजन पटवारी वाली गली का निर्माण
17 लाख
वार्ड 10 में मैन रोड से टावर के बीच सड़क निर्माण
19 लाख
वार्ड 5 बिल्लू कुमार वाली गली का निर्माण

25 लाख
वार्ड 7 में बाला जी होटल के पास गली का निर्माण
25 लाख
वार्ड 2 में ओम निवास स्कूल वाली गली

28 लाख
वार्ड 5 में माजरा रोड तक सड़क का निर्माण

48 लाख
आटो मार्केट में दीवारों पर पेंट


20 लाख
आटो मार्केट में शौचालयों की रिपेयरिंग
8.5 लाख
वार्ड 10 में रिपेयरिंग का काम


10 लाख
वार्ड 3 में रिपेयरिंग का काम



10 लाख
वार्ड 3 में रेगर बस्ती में सड़क रिपेयरिंग

24.85 लाख
इन बड़े प्रोजेक्टों पर भी होना है काम
चिल्ली झील में सुंदरीकरण का काम

2 करोड़ 49 लाख
बाईपास पर साइकिल ट्रैक का निर्माण

2 करोड़ 80 लाख
वार्ड 27 कीर्ति नगर में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण
6 करोड़ 20 लाख

कोेट
नगर परिषद द्वारा आचार संहिता से पहले कई गलियों के दोबारा निर्माण को लेकर एस्टीमेट बनाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट मांगी गई थी कि पहले कब निर्माण हुआ और कितनी लागत में हुआ था। अब क्या स्थिति है। कार्यकारी अभियंता ने इसको लेकर एमई और जेई से रिपोर्ट मांगी है।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed