{"_id":"67a3c3dbbb07e2dde1084173","slug":"vegetable-market-remained-closed-on-the-death-of-the-commission-agent-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-128906-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आढ़ती के निधन पर बंद रही सब्जी मंडी, किसानों तक नहीं पहुंच पाई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आढ़ती के निधन पर बंद रही सब्जी मंडी, किसानों तक नहीं पहुंच पाई सूचना
Thu, 06 Feb 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की सब्जी मंडी के आढ़ती बंसीलाल के निधन को लेकर सब्जी मंडी यूनियन की ओर से बुधवार को बंद किया गया। इससे सब्जी मंडी में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा है। यूनियन की ओर से सब्जी मंडी बंद करने की सूचना मंगलवार सुबह सार्वजनिक की गई थी, लेकिन फिर भी कुछ किसानों तक यह सूचना नहीं पहुंच सकी।
इससे मंडी में सब्जी लेकर पहुंचने वाले किसानों को हिसार या सिरसा की सब्जी मंडी में जाना पड़ा। मंडी के राकेश, रामचंद्र, दीपक, राजू और रामबाबू आदि आढ़तियों व व्यापारियों ने बताया कि आढ़ती बंशीलाल के आकस्मिक निधन के चलते एक दिन के मंडी में खरीद बेच बंद की गई है। इसकी सूचना जारी कर दी गई थी। मंडी बंद रहने के कारण रेहड़ी वालों ने अपनी जरूरत के अनुसार मंगलवार से ही सब्जियों की खरीदारी कर ली। इससे आम लोगों काे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
सब्जी मंडी यूनियन की ओर से सहमति से एक दिवसीय मंडी बंद की गई है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही सूचना कर दी गई थी। - सीताराम सैनी, प्रधान, सब्जी मंडी यूनियन, फतेहाबाद।