फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccination today

इंतजार खत्म : आज तीन अस्पतालों में होगा कोरोना वैक्सीनेशन, सीएमओ को लगेगा पहला टीका

Fri, 15 Jan 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vaccination today
कोरोना टीका को लेकर लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। जिला के तीन अस्पताल में आज कोरोना का टीका लगना शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके बाद जिले के तीन अस्पतालों में टीका अभियान शुरू होगा। जिला मुख्यालय में पहला टीका सिविल सर्जन डॉ.मनीष बंसल खुद लगवाएंगे। प्रत्येक सेशन साइट पर पहले दिन 100-100 पात्रों को कोरोना का टीका लगेगा। फतेहाबाद के पॉलीक्लीनिक में पहले सिविल सर्जन कार्यालय स्टाफ, फिर पॉक्लीनिक स्टाफ और फिर नागरिक अस्पताल स्टाफ को कोरोना का टीका लगेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन की आईटी टीम पहले दिन की सूची में शामिल पात्रों को मोबाइल से संदेश भेजने में जुटा रहा। शाम तक पोर्टल में दिक्कत के कारण संदेश नहीं जा रहे थे।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए फतेहाबाद में पॉलीक्लीनिक, रतिया और टोहाना के उप नागरिक अस्पताल में सेशन साइट बनाए गए है। यहां पर नोडल अधिकारी के अलावा पांच-पांच स्वास्थ्यकर्मी की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर फतेहाबाद में डॉ.महाबीर, डॉ.प्ररेणा, मेजर डॉ.शरद तुली, डॉ.अंकिता, टोहाना में डॉ.कुनाल तथा डॉ.गुरबीणा, रतिया में डॉ.भरत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जिले में कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड की 5820 डोज आई है। पहले चरण में जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को ये डोज लगेगी। पहली डोज के बाद 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी।
टीका लगवाने से पहले देनी होगी ये जानकारी :
- अगर आपको किसी दवा, खाद्य पदार्थ से एलर्जी है।
- अगर आपको बुखार है।
- अगर आपको रक्त बहने संबंधी विकार है या आप रक्त पतला करने की कोई दवा ले रहे है।
- अगर आप गर्भवती है और गर्भधारण करने की सोच रही है।
- अगर आप स्तनपान करवाती है।
इन्हें नहीं लगेगा टीका :
- अगर इस टीके के पिछली डोज से गंभीर रूप से एलर्जी हुई है।
- टीके में शामिल किसी भी सामग्री से गंभीर रूप से एलर्जी हुई थी।
कोरोना वैक्सीन स्टॉक में रहने के बाद जाएगी भूना व भट्टू : उप सिविल सर्जन डॉ.सुनीता सोखी के अनुसार पहले फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के निजी और सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद अगर स्टॉक में रहती है तो भूना और भट्टू सामुदायिक अस्पताल में भेजी जाएगी। पहले सेशन साइट पांच चुनी गई थी लेकिन इसे अब तीन कर दिया गया है।
दूसरे चरण में तीन विभागों के कर्मचारियों को लगेगा टीका : कोरोना टीका पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जा रहा है। दूसरे चरण में नगर निकाय, पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। 25 जनवरी तक इनका डाटा पोर्टल पर दर्ज होगा।

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीन अस्पतालों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। पहले सिविल सर्जन कार्यालय, फिर पॉलिक्लीनिक स्टाफ और फिर नागरिक अस्पताल के स्टाफ को टीका लगेगा। प्रधानमंत्री साढ़े 10 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed