फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uproar over stopping women laborers from entering mandi in Fatehabad 

फतेहाबाद: महिला मजदूरों को मंडी में घुसने से रोकने पर हंगामा, तीन महिलाएं घायल, वीडियो वायरल

Thu, 23 Dec 2021 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 04:40 PM IST
सार

बवाल के दौरान झाडू से पिटाई करने का महिलाओ का लाइव वीडियो भी सामने आया है। अस्पताल में भर्ती घायल महिला मजदूरों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से मंडी में एंट्री करने को लेकर हमारा मंडी के पल्लेदारों से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Uproar over stopping women laborers from entering mandi in Fatehabad 
फतेहाबाद में महिला मजदूरों का हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहाबाद की रतिया अनाजमंडी में महिला मजदूरों को मंडी में घुसने से रोकने पर गुरुवार दोपहर को बवाल हो गया। यहां महिलाओं को मंडी में घुसने से रोकने वाले पल्लेदारों के पक्ष में आई कुछ महिलाओं ने झाडू से दूसरे पक्ष की महिलाओं की पिटाई कर दी। इस पूरे विवाद में तीन महिला मजूदरों को चोट लगी है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। घायल महिला मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती घायल महिलाओं के पक्ष की दूसरी महिलाओं ने हमलावर महिलाओं और मंडी में घुसने से रोकने वाले पल्लेदारों पर कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई न होने की सूरत में रोड जाम की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

21 दिसंबर तक थी मंडी में घुसने पर मनाही

बवाल के दौरान झाडू से पिटाई करने का महिलाओ का लाइव वीडियो भी सामने आया है। अस्पताल में भर्ती घायल महिला मजदूरों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से मंडी में एंट्री करने को लेकर हमारा मंडी के पल्लेदारों से विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले इस विवाद को निपटाने के लिए हमारा मंडी के पल्लेदारों के प्रधान व मंडी के दूसरे मौजिज लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ था। समझौते के तहत 21 दिसंबर की तारीख तक हम महिला मजदूरों को मंडी में झार खरीदने या अन्य काम के लिए आने से रोका गया था, लेकिन गुरुवार को 23 तारीख को हम मंडी पहुंची तो हमें झार खरीदने से रोकने के लिए मंडी में नहीं घुसने दिया गया। 

विज्ञापन

रोड जाम करने की चेतावनी

घायल महिलाओं ने आरोप लगाया कि पल्लेदारों के प्रधान व अन्य लोगों ने अपने पक्ष की दूसरी महिलाओं को मौके पर विवाद करते हुए हमारे ऊपर हमला करवा दिया। झगड़े में घायल महिलाओं के पक्ष की दूसरी महिलाएं रतिया अस्पताल में एकत्रित हुईं और प्रशासन का साफ चेतावनी दी कि यदि हमला करने वाली महिलाओं और हमला करवाने वाले पल्लेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम रोड जाम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयानों पर होगी आगामी कार्रवाई - पुलिस

मौके पर पहुंचे रतिया थाना के जांच अधिकारी टेकचंद ने कहा कि रतिया मंडी में एंट्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा और कुछ समय पहले विवाद को निपटाने के लिए 21 तारीख तक मंडी में महिला मजदूरों की एंट्री पर रोक लगाई गई थी। गुरुवार को कुछ महिला मजदूर मंडी पहुंची तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में 3 महिलाओं को चोटें लगी हैं। घायल महिलाओं के बयान दर्ज करके मामले में केस दर्ज किया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी।

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed