फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Underbridge built for relief is becoming a disaster

राहत के लिए बनाया गया अंडरब्रिज बन रहा आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Underbridge built for relief is becoming a disaster
वार्ड नंबर दो में बने अंडरब्रिज में भरा बारिश का पानी। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। शहर के फाटक पार बसे वार्ड दो में आमजन को लाभ पहुंचाने के लिए बना अंडरब्रिज अब आफत बन गया है। बारिश के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन रुक जाता है। लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइनों को पार करके दूसरी तरफ जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बारिश में सीवर का गंदा पानी सड़कों पर जमा होने की समस्या से भी वार्डवासी जूझ रहे हैं। वार्ड में डस्टबिन नहीं होने से कचरा लोगों के घरों के आगे फैला रहता है। छह महीने से वार्ड की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। वार्ड में कोई सरकारी स्कूल भी नहीं बना हुआ है। हालांकि, वार्ड से महिला पार्षद गीता रानी का दावा है कि उन्होंने खूब विकास कार्य करवाए हैं। लेकिन अंत में बजट की कमी के चलते वार्ड की एक गली बनने से रह गई।
विज्ञापन

वार्ड की आबादी साढ़े पांच हजार, मतदाता 2680
वार्ड नंबर दो की आबादी करीब साढ़े पांच हजार हैं। इनमें से 2680 मतदाता हैं। पार्षद गीता रानी कहती हैं कि वार्ड की 24 नई सड़कें बनाई गई। इससे पहले इस वार्ड के रहने वाले किताब सिंह नगर परिषद में कुछ समय के लिए प्रधान रह चुके हैं। वार्ड में जब अंडरब्रिज बनाया गया तो उस समय राजनगर के लिए पीने के पानी व सीवरेज के पानी की निकासी की समस्या हुई, जिसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 लाख रुपये खर्च कर लाइन डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख समस्याएं
- वार्ड में कोई सरकारी स्कूल नहीं।
- वार्ड में कोई पार्क नहीं।
- बारिश के समय में सीवरेज ओवरफ्लो होना।
- एक गली का निर्माण कार्य पेंडिग।
- कचरा पात्र नहीं होने से कचरा फैलना।
- खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें की मरम्मत व नई स्ट्रीट लाइटों की कमी
ये हुए विकास कार्य
- वार्ड 2 में पिछले 5 साल में 24 गलियों का निर्माण।
- लाखों की लागत से धर्मशाला निर्माण।
- पीने के पानी के लिए नई लाइन डलवाई गई।
- सीवरेज के लिए नई पाइप बिछवाई गई।
- आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा।
- स्वर्गाश्रम में इलेक्ट्रिकल संस्कार मशीन लगवाई गई।
वार्ड दो में नप प्रधान के सहयोग से 24 गलियों का निर्माण कार्य हुआ। अंडरब्रिज के चलते समस्या का सामना करना पड़ता है क्योंकि बारिश के दिनों में हालत खराब हो जाते हैं। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड की सिर्फ एक गली पेंडिंग है। वार्ड में बारिश के चलते कुछ इंटरलॉकिंग गलियां बैठ गई हैं, जिसके लिए नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवाया है।
गीता रानी, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 2, टोहाना
शहर में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वार्ड नंबर दो की समस्याओं का समाधान करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
महावीर सिंह, सचिव, नगर परिषद, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed