{"_id":"6952c3b004b4a3a52104e151","slug":"under-14-kabaddi-gold-medallist-pratigya-passes-away-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146134-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अंडर-14 कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता प्रतिज्ञा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अंडर-14 कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता प्रतिज्ञा की मौत
Mon, 29 Dec 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी प्रतिज्ञा अपने कोच के साथ
भूना (फतेहाबाद)। अंडर-14 वर्ग की कबड्डी स्वर्ण पदक विजेता प्रतिज्ञा (15) का सोमवार को बीमारी के कारण रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रतिज्ञा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूथनकला में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। होनहार खिलाड़ी की असमय मौत की खबर मिलते ही भूथनकला सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।
डॉ. वकील ने बताया कि बेटी प्रतिज्ञा को 11 दिसंबर को अचानक छाती में इंफेक्शन की शिकायत हुई थी। इसके बाद उसे फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे पीजीआई रोहतक भेजा गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह की प्रतिज्ञा ने दम तोड़ दिया। कबड्डी खिलाड़ी की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। खेल मैदान में अपने जज्बे और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचानी जाने वाली प्रतिज्ञा को साथी खिलाड़ी एक प्रेरणास्रोत के रूप में देखती थीं।
पिछले वर्ष हरियाणा टीम को मिली थी कामयाबी
पिछले वर्ष महाराष्ट्र में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में कबड्डी अंडर-14 आयु वर्ग में प्रतिज्ञा के नेतृत्व में हरियाणा टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद जब प्रतिज्ञा गांव लौटी थी, तो ढोल-नगाड़ों के साथ उसका भव्य स्वागत किया गया था। पूरे गांव को अपनी बेटी की इस सफलता पर गर्व था। सोमवार को उसकी मौत की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। उसके निधन से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में उसकी तीन बहनें और एक भाई हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सरपंच राजकुमार बेनीवाल, राजेंद्र गढ़वाल, पवन मायल व विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने प्रतिज्ञा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी ने इसे खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।