फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Unauthorized constructions and encroachments should be removed immediately

Fatehabad News: अनधिकृत निर्माण और कब्जों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Unauthorized constructions and encroachments should be removed immediately
भूना। शहर को अतिक्रमण मुक्त और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) संजय बिश्नोई ने शुक्रवार सुबह शहर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अनधिकृत निर्माण और कब्जों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। साथ ही, नालियों की सफाई कर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीएमसी बिश्नोई ने कहा कि इस अभियान को शहरवासियों का सहयोग मिलना प्रशासन के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने लोगों की जागरूकता और सकारात्मक रवैये की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान भूना को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
विज्ञापन

-

रेहड़ी वालों को मिलेगी जगह
डीएमसी ने कहा कि शहर में रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अलग से निर्धारित स्थल तय किए जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ अतिक्रमण रुकेगा, बल्कि छोटे दुकानदारों को व्यवस्थित जगह भी मिल सकेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान एक बार की कार्रवाई नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जर्जर ढांचे जेसीबी से ढहाए, चौक की मिली नई सूरत

नगर पालिका के सचिन दीपक कुमार व एमई नरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक पर बने अवैध व जर्जर ढांचे को बुलडोजर से गिरा दिया गया है। इससे न केवल सड़क चौड़ी हुई है बल्कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन के इस कदम से अब चौक पर बना कचरे का डंपिंग प्वाइंट भी हटाया जाएगा। इससे स्वच्छता और सुंदरीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed