{"_id":"61eaecf26d0b760f3f67d041","slug":"ultrasound-facility-will-be-closed-in-civil-hospital-for-four-days-fatehabad-news-hsr6225659135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में चार दिन बंद रहेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में चार दिन बंद रहेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड सेंटर।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में पीपीपी के तहत चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर चार दिन के लिए बंद हो गया है। इस संबंध में अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर नोटिस लगा दिया गया है। सेंटर अब 25 जनवरी को शुरू होगा। अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद करने के पीछे कारण डॉक्टर के बाहर जाना बताया जा रहा है।
नागरिक अस्पताल में रोजाना 40 से 50 गर्भवती के अल्ट्रासाउंड होते है और स्वास्थ्य विभाग जेएसवाई के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक को भुगतान करता है। नागरिक अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा है। यहां पर सिर्फ गर्भवती के ही अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। हालांकि पहले स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल में सेंटर पैनल पर ले रखा था। गर्भवती को पहले वहां पर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जाना पड़ रहा था। करीब दो साल से अब सेंटर पीपीपी के तहत अस्पताल में ही चल रहा है।
कोट
नागरिक अस्पताल में गर्भवती के लिए पीपीपी के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा है। सेंटर संचालक किसी काम से बाहर गए हैं, इस कारण से बंद रहेगा।
- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।