{"_id":"6a1724d9117192b16a08a126","slug":"ultrasound-centers-under-investigation-notice-being-prepared-health-department-acted-as-the-sex-ratio-declines-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-154600-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जांच के घेरे में अल्ट्रासाउंड केंद्र, अब नोटिस की तैयारी, लिंगानुपात गिरने पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जांच के घेरे में अल्ट्रासाउंड केंद्र, अब नोटिस की तैयारी, लिंगानुपात गिरने पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
Wed, 27 May 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 27 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों के लिए शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में पीएनडीटी संबंधी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में निरीक्षण टीम अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी जिसके आधार पर संबंधित केंद्रों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमों में शामिल 12 अधिकारियों ने जिले के 6 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया था। मंगलवार देर शाम तक केंद्रों के रिकॉर्ड और मशीनों की जांच की गई। जांच के दौरान कई केंद्रों पर रिकॉर्ड संबंधी कमियां सामने आईं। वहीं जाखल के एक केंद्र में विशेष रूप से अनियमितताएं मिली हैं। लिंगानुपात में गिरावट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह अभियान चलाया था।
निरीक्षण के दायरे में फतेहाबाद और टोहाना के दो-दो जबकि रतिया और जाखल के एक-एक केंद्र शामिल रहे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले चार माह में जिले का लिंगानुपात 893 दर्ज किया गया है। बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. निरपाल ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में निरीक्षण रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। जिन केंद्रों में खामियां मिली हैं उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।