फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths were arrested with 10900 banned drugs

10900 प्रतिबंधित गोलियों सहित दो युवकों को किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two youths were arrested with 10900 banned drugs
पुलिस ने 10 हजार 900 प्रतिबंधित गोलियों सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन दवाइयों को नशे के तौर पर प्रयोग किया जा रहा था। पकड़े गए युवकों की पहचान बलवंत सिंह व हरबंस सिंह उर्फ बंसीलाल निवासी ढाणी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक पुलिस टीम एसआई सुमेर सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान ढाणी रायपुर से गांव चंदो कलां की तरफ जा रही थी। पुलिस टीम जब गांव चंदोकलां के पास पहुंची तो चंदो कलां की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब बाइक को रुकने का इशारा किया तो युवकों ने बाइक को भगाने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास प्लास्टिक कट्टे से 10 हजार 900 प्रतिबंधित दवा की गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed