फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths on three-day remand in case of firing on a youth

Fatehabad News: युवक पर फायरिंग करने के मामले में दो युवक तीन दिन के रिमांड पर

Mon, 02 Sep 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two youths on three-day remand in case of firing on a youth
पुलिस गिरफ्तार में आरोपी।
रतिया। शहर के मॉडल टाउन में मदर इंडिया स्कूल के पास 28 अगस्त को गोली चलाने के मामले में शहर पुलिस ने दो आरोपियों सुमित व टिंकू को टोहाना बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया कि कुछ समय पूर्व सुखमनपुर निवासी जगसीर सिंह की उनके ग्रुप के साथियों मक्खन व अन्यों के साथ क्षेत्र में अपने-अपने ग्रुप के दबदबे की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर ही उनके ग्रुप ने योजना के तहत अपने दबदबा व दहशत को दिखाने को लेकर जगसीर पर मक्खन ने गोली चलाई थी।
विज्ञापन

ये था मामला
शहर के मॉडल टाउन मदर इंडिया स्कूल के पास 28 अगस्त को दो बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे जगसीर और गघी पर पहले लोहे की रॉड मार कर गिरा दिया और दोनों पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान जगसीर वहां से भागने लगा तो उसके पीछे भागते हुए मक्खन ने जगसीर को गोली मार दी थी। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था तथा इस घटना के बाद क्षेत्र में शहर वासियों ने सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल भी उठाए थे। पुलिस ने जगसीर की शिकायत पर शहर निवासी मक्खन, सुमित, टिंकू, हैप्पी पर मामला दर्ज भी किया था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed