फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths injured in clash over poll rivalry in Sardarewala

सरदारेवाला में चुनावी रंजिश के चलते झगड़ा, दो युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured in clash over poll rivalry in Sardarewala
रतिया चुनावी झगड़े में घायल युवक नागरिक अस्पताल में भर्ती। - फोटो : Fatehabad
रतिया। गांव सरदारेवाला में चुनावी रंजिश के चलते विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष के दो युवक घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के चलते बुधवार को भी तनावपूर्ण स्थिति रही। मंगलवार रात घटना को लेकर नाराज ग्रामीणों में गांव में रात को ही रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और समझाकर ग्रामीणों को घर भेजा।
विज्ञापन

रतिया के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल वकील सिंह व बूटा सिंह ने कहा कि वे घर की तरफ जा रहे थे, तभी दो पक्ष आपस में झगड़ रहे थे। उनमें से एक पक्ष ने उन पर पंचायती चुनावों को लेकर उनके समर्थित उम्मीदवार का समर्थन न करने की चेतावनी दी। विरोध किया तो उनसे गांव के लखी, रंजीत, गुरजीत ,जीवन जगसीर, गोरा सहित अन्य ने मारपीट करके उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया। बाद में फोन कर फिर से गांव में चुनाव प्रचार न करने की धमकी दी। विवाद को लेकर बुधवार को फिर से विवाद हो गया। ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अगर आज रात तक तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह वीरवार को मामले को लेकर डीसी व एसपी से मिलेंगे। मामले की शिकायत ब्राहमणवाला पुलिस चौकी में की है। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने देंगे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed