फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths from Punjab died due to vehicle collision

Fatehabad News: वाहन की टक्कर लगने से पंजाब के दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Punjab died due to vehicle collision
आकाशदीप व जस्सी सिंह। फाइल फोटो
रतिया। पंजाब के जिला मानसा निवासी दो युवकों की गांव नागपुर के पास वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। दोनों पंजाब में ही सरकारी स्कूल के विद्यार्थी थे। छुट्टी के चलते नागपुर क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में वेटर के तौर पर काम करने आए हुए थे। मृतकों में से एक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मामले की सूचना पाकर मृतक के परिजन फतेहाबाद स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचे। वहीं, दूसरे युवक ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा है।पुलिस के अनुसार हरियाणा-पंजाब बॉर्डर के साथ लगते मानसा जिले के सरदूलगढ़ ब्लॉक के गांव हरिका निवासी 18 वर्षीय जस्सी सिंह और उसका साथी 17 वर्षीय आकाशदीप गांव के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते थे। जस्सी 11वीं कक्षा, जबकि आकाशदीप दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। दोनों गरीब परिवार से थे, इसलिए कुछ आमदनी के लिए छुट्टी के दिन कामकाज भी करते थे। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वे रतिया क्षेत्र के गांव नागपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में वेटर का काम करने आ गए। यहां रविवार देर रात काम खत्म होने के बाद वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि उनके मोटरसाइकिल को किसी वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पहुंचाया। यहां जस्सी सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते आकाशदीप को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार आकाशदीप ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आकाशदीप था इकलौता बेटा
मृतकों में शामिल आकाशदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं, जस्सी सिंह की दो बहनें व भाई हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

कोट ----
पुलिस ने मृतक जस्सी के पिता बिंदर की शिकायत पर नामालूम वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कंबोज, प्रभारी, सदर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed